220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा साढ़े तीन साल का मासूम, अंबाला में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; NDRF और प्रशासन मौके पर

220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा साढ़े तीन साल का मासूम, अंबाला में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; NDRF और प्रशासन मौके पर

अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शाहपुर क्षेत्र के धन्यौडा गांव में साढ़े तीन साल का मासूम निर्भय खेलते-खेलते करीब 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्भय अपने चाचा के साथ खेत गया था, जहां धान की रोपाई का काम चल रहा था। इसी दौरान चाचा काम में व्यस्त हो गए और बच्चा खेलते-खेलते खेत में मौजूद एक खुले बोरवेल के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि बोरवेल बंद पड़ा था, लेकिन उसे ढका नहीं गया था। इसी कारण मासूम उसमें गिर गया।borewall

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके बाद बचाव अभियान के लिए आवश्यक मशीनरी मंगाई गई। NDRF की टीम और सेना के जवान भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो गए हैं। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और बच्चे तक जल्द से जल्द पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है।

Read More Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Tags:

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी