‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल सिंह द्वारा महिला पार्षदों पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी सामने आई। मेयर द्वारा महिलाओं को “भेड़-बकरी” कहे जाने के आरोप के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखा विरोध दर्ज कराया और मेयर कार्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। AAP के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में पार्टी की महिला पार्षदों ने प्रदर्शन करते हुए मेयर के तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिला पार्षदों ने इसे न सिर्फ महिलाओं का अपमान बताया, बल्कि भाजपा के महिला सशक्तिकरण के दावों पर सीधा हमला करार दिया।

सदन में विवादित बयान से भड़का मामला
जानकारी के मुताबिक, एमसीडी के सदन की कार्यवाही के दौरान मेयर राजा इकबाल सिंह ने महिला पार्षदों को लेकर विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया। विपक्ष का आरोप है कि यह टिप्पणी भाजपा की महिला विरोधी और अहंकारी सोच को उजागर करती है।WhatsApp Image 2026-01-15 at 5.43.47 PM

AAP का भाजपा पर हमला
इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जगत विज़न न्यूज़ के संवाददाता अभिषेक आनंद से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि, “महिला पार्षदों का इस तरह अपमान होना बेहद शर्मनाक है। यह साबित करता है कि भाजपा में महिलाओं के प्रति सम्मान की भारी कमी है। मेयर को तुरंत पद से हटाया जाए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।” AAP ने यह भी आरोप लगाया कि एक ओर भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसी पार्टी के मेयर द्वारा महिलाओं का अपमान किया जाना दोहरी राजनीति को दर्शाता है।

Read More Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल

राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
यह मामला अब केवल एमसीडी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिल्ली की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। विपक्षी दलों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी इस बयान की निंदा की है और महिलाओं के सम्मान की मांग को लेकर आवाज़ बुलंद की जा रही है।

Read More Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक

Tags:

Latest News

फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर