PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले बम धमकी से हड़कंप: तीन स्कूलों को ई-मेल से उड़ाने की चेतावनी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले बम धमकी से हड़कंप: तीन स्कूलों को ई-मेल से उड़ाने की चेतावनी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जालंधर दौरे से ठीक एक दिन पहले शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। आज तीन नामी स्कूलों पुलिस डीएवी स्कूल, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल और एमजीएम स्कूल को ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

धमकी भरे ई-मेल में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान डेरा बल्लां क्षेत्र में विस्फोट की चेतावनी दी गई है। मेल में यह भी लिखा गया कि खालिस्तानियों का डेरे से कोई संबंध नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री को दुश्मन बताया गया है। जैसे ही स्कूल प्रबंधन को मेल की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गईं। स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली जा रही है, वहीं पूरे शहर में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Read More Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस

हालांकि, इस मामले में अब तक किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक धमकी की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Read More राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट

Latest News

iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट
पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी
रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर
बिलासपुर हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, दुर्ग चुनाव मामले में अर्जी खारिज; अब दर्ज होंगे साक्ष्य
Mars-Jupiter Conjunction 2026: 18 सितंबर को कर्क राशि में मिलेंगे मंगल और गुरु, 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय का रुख
अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज
जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO