Noida Protest Day 5: सेक्टर 121 और फेज-2 में फिर भड़की हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस, 300 से ज्यादा गिरफ्तार, सुरक्षा चाक-चौबंद

Noida Protest Day 5: सेक्टर 121 और फेज-2 में फिर भड़की हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस, 300 से ज्यादा गिरफ्तार, सुरक्षा चाक-चौबंद

नोएडा। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा, जहां आज हालात फिर तनावपूर्ण हो गए। सेक्टर 121 और फेज-2 में प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थरबाजी और हिंसा की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और अतिरिक्त बल तैनात किया गया।motherson-1776145885480

सेक्टर 121 में उपद्रव के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इलाके में तलाशी अभियान चलाया और संदिग्धों की धरपकड़ शुरू कर दी। वहीं गढ़ी चौखंडी के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के साथ हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस आयुक्त Laxmi Singh के अनुसार, अब तक हिंसा से जुड़े सात मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि भड़काने वालों की पहचान जारी है।sectro-70-1776148422469

हालात को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। औद्योगिक क्षेत्रों, प्रमुख सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। Yogi Adityanath सरकार द्वारा श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 21 प्रतिशत वृद्धि का फैसला लिया गया है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर असंतोष जारी है और श्रमिक अपने मुद्दों पर डटे हुए हैं।sectro-74-1776145564940

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

इस बीच सेक्टर-74 की सोसायटी के बाहर सुरक्षाकर्मियों और सफाईकर्मियों ने भी प्रदर्शन कर वेतन बढ़ाने की मांग दोहराई। वहीं सेक्टर-63 की एक औद्योगिक इकाई ने हालात को देखते हुए अस्थायी रूप से बंदी का नोटिस जारी कर दिया। ग्रेटर नोएडा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भी आंशिक प्रदर्शन देखने को मिला, हालांकि पुलिस की निगरानी में स्थिति को नियंत्रण में रखा गया।sectro-121-1776146600985

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी Rajeev Krishna ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि प्रशासन श्रमिकों और प्रबंधन के बीच संवाद स्थापित कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है, साथ ही श्रमिकों की समस्याओं को भी गंभीरता से लिया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग