Nashik Horror Case: ढोंगी बाबा का काला साम्राज्य बेनकाब, यौन शोषण, ठगी और नरबलि के संकेत से सनसनी

Nashik Horror Case: ढोंगी बाबा का काला साम्राज्य बेनकाब, यौन शोषण, ठगी और नरबलि के संकेत से सनसनी

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को ज्योतिषी और तांत्रिक बताने वाले अशोक खरात का खौफनाक चेहरा उजागर हुआ है। SIT की जांच में सामने आया है कि यह मामला सिर्फ ठगी या यौन शोषण तक सीमित नहीं, बल्कि एक बड़े संगठित अपराध नेटवर्क की ओर इशारा करता है, जिसमें ब्लैकमेलिंग, अवैध संपत्ति और कथित नरबलि जैसे गंभीर पहलू भी जुड़े हुए हैं।

पुलिस ने अशोक खरात को 17 मार्च को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 19 मार्च को जांच SIT को सौंप दी गई। छापेमारी के दौरान उसके ठिकानों से लैपटॉप, हथियार, नकदी और बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने नासिक के मिरगांव में फार्महाउस समेत कई बेनामी संपत्तियां खड़ी कर रखी थीं और महज 10-12 साल में करीब 1500 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया।

SIT की जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी महिलाओं की आस्था का फायदा उठाकर उन्हें तंत्र-मंत्र, पूजा और शुद्धिकरण के नाम पर अपने जाल में फंसाता था। पुलिस के अनुसार, कई मामलों में महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद स्पाई कैमरों से बनाए गए वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर लंबे समय तक शोषण किया जाता रहा। अब तक इस मामले में आठ से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें दुष्कर्म, ठगी, ब्लैकमेलिंग और अंधश्रद्धा विरोधी कानून के तहत धाराएं शामिल हैं। हाल ही में दो और नए केस सामने आए हैं, जिनमें एक गर्भवती महिला भी पीड़ित बताई जा रही है।

Read More जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत

छापेमारी के दौरान 50 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो, करीब 8 लाख रुपये नकद, एक पिस्तौल और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पुलिस को पांच नरबलि से जुड़े संकेत भी मिले हैं, जिसकी पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी विधानसभा में इसकी जानकारी दी और बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका था।

Read More Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान

पुलिस का कहना है कि कई पीड़ित अभी भी सामने आने से डर रही हैं। SIT ने सभी प्रभावित महिलाओं से अपील की है कि वे बिना डर के शिकायत दर्ज कराएं, ताकि इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। यह मामला न केवल कानून व्यवस्था, बल्कि समाज में फैली अंधश्रद्धा और महिलाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Latest News

अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
ACB का रौब, गोली की धमकी और लाखों का सामान… धमतरी में फर्जी अफसर बनकर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी
छत से टपकता खौफ! मलबे के डर से मासूम के ऊपर कुर्सी रखकर सुला रहा बेबस परिवार
रायपुर में सरकारी चावल की हेराफेरी का खुलासा! राशन दुकानों से राइस मिल तक पहुंचा अनाज, स्टॉक में 10 हजार किलो से ज्यादा का अंतर
व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत
डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार
रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल
धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा
2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’
CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में