उत्तराखंड में बड़ा खुलासा: 2500 डॉक्टर बिना लाइसेंस के कर रहे इलाज, मरीजों की जान जोखिम में

उत्तराखंड में बड़ा खुलासा: 2500 डॉक्टर बिना लाइसेंस के कर रहे इलाज, मरीजों की जान जोखिम में

उत्तराखंड में बड़ा खुलासा: 2500 डॉक्टर बिना लाइसेंस के कर रहे इलाज, मरीजों की जान जोखिम में

उत्तराखंड में 2500 से ज्यादा डॉक्टर बिना लाइसेंस रिन्यू कराए मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मेडिकल काउंसिल ने नोटिस जारी किए, लेकिन कार्रवाई नहीं। मरीजों की सुरक्षा पर संकट।

उत्तराखंड में 2500 से ज्यादा डॉक्टर पंजीकरण लाइसेंस की वैधता समाप्त होने के बाद भी अस्पतालों में इलाज कर रहे हैं। इस वजह से मरीजों की जान से खिलवाड़ का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, कोई भी डॉक्टर उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के बाद ही प्रैक्टिस शुरू कर सकता है। कोई भी डॉक्टर बिना पंजीकरण मरीजों का इलाज नहीं कर सकता।

लाइसेंस रिन्यू नहीं करा रहे डॉक्टर इसके बावजूद 2500 डॉक्टर अपने लाइसेंस को रिन्यू नहीं करा रहे हैं। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने ऐसे डॉक्टरों की सूची बनाकर उन्हें कई बार नोटिस जारी किए हैं। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. सुधीर पांडेय ने 2500 डॉक्टरों का पंजीकरण रिन्यू न होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों को नोटिस भेजे गए हैं।

ऐक्ट का खुला उल्लंघन अधिकारियों के अनुसार यदि कोई डॉक्टर बिना पंजीकरण को रिन्यू कराए प्रैक्टिस कर रहा है तो उनके नाम पर चल रहे अस्पताल का संचालन भी वैध नहीं है। ऐसे में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट ऐक्ट का खुला उल्लंघन हो रहा है। सीएमओ स्तर पर निगरानी न होने इसकी बड़ी वजह है। सूत्रों ने बताया कि इनमें से अधिकांश डॉक्टर देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी जैसे शहरों में निजी क्लीनिक चला रहे हैं। राज्य में ज्यादातर निजी अस्पताल इन्हीं क्षेत्रों में हैं।

Read More ट्विशा शर्मा मौत केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल; पति समर्थ और सास गिरिबाला पर गंभीर आरोप

लाइसेंस पंजीकरण रिन्यू नहीं करा रहे डॉक्टरों को उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल नोटिस भेज रहा है। लेकिन अधिकांश डॉक्टर इसके बावजूद पंजीकरण रिन्यू नहीं करा रहे हैं। दरअसल काउंसिल के पास सिर्फ नोटिस देने का ही अधिकार है। जबकि बिना छापेमारी के ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई संभव नहीं है। ऐसे में इस तरह के मामलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) स्तर पर छापेमारी अभियान की जरूरत है।

Read More जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम
छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? बुकिंग से पहले हो जाएं सावधान, फर्जी वेबसाइटों के जाल को लेकर पर्यटन बोर्ड का अलर्ट
सूरजपुर में Gen-Alpha का गुस्सा! छात्रावास की छात्राएं सड़क पर उतरीं, भोजन की कमी का आरोप; अधीक्षिका हटाने की मांग, देखे वीडियो
करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी
‘महाभारत’ की कृपी अब नहीं रहीं, आशा सिंह जायसवाल का निधन; बेटे ने भावुक पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि
अमरावती के जिला महिला अस्पताल में बड़ा हादसा: NICU में आग से 3 नवजातों की मौत, 36 को बचाया; 6 की हालत गंभीर