कर्नाटक DGP विवाद: अश्लील वीडियो कांड में सरकार का बड़ा फैसला, डीजीपी रामचंद्र राव निलंबित

कर्नाटक DGP विवाद: अश्लील वीडियो कांड में सरकार का बड़ा फैसला, डीजीपी रामचंद्र राव निलंबित

बेंगलुरु। कर्नाटक में सामने आए कथित अश्लील वीडियो कांड ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आपत्तिजनक वीडियो के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (DCRE) के महानिदेशक और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीजीपी रामचंद्र राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डीजीपी रामचंद्र राव को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने का दावा किया गया है। वीडियो सामने आते ही मामला तेजी से तूल पकड़ गया, जिसके बाद सरकार ने बिना देरी किए कार्रवाई की।

डीजीपी ने आरोपों को बताया साजिश
हालांकि, निलंबन के बाद डीजीपी रामचंद्र राव ने सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वायरल वीडियो फर्जी हैं और उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। उनका दावा है कि यह सब उनकी छवि धूमिल करने की साजिश का हिस्सा है। वीडियो विवाद के बाद रामचंद्र राव कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मुलाकात के लिए उनके आवास पहुंचे थे, लेकिन किसी कारणवश मुलाकात नहीं हो सकी। गृह मंत्री के आवास के बाहर उन्होंने दोहराया कि आरोप निराधार हैं।

Read More सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस

सीसीटीवी फुटेज होने का दावा
सूत्रों के अनुसार, वायरल हो रहे वीडियो कथित तौर पर कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्ड किए गए बताए जा रहे हैं और करीब एक साल पुराने हैं। कुछ वीडियो में रामचंद्र राव को पुलिस वर्दी में कार्यालय की कुर्सी पर बैठे महिला के साथ आपत्तिजनक आचरण करते दिखाए जाने का दावा किया गया है, जबकि अन्य वीडियो में वे सूट पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके कक्ष में तिरंगा और पुलिस विभाग का प्रतीक चिन्ह भी दिखाई देता है।

Read More 9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा

अब तक साफ नहीं, वीडियो अब क्यों हुए वायरल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये वीडियो अब सार्वजनिक क्यों किए गए। प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले की विस्तृत जांच के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि जांच के बाद ही वीडियो की प्रामाणिकता और इसके पीछे की मंशा स्पष्ट हो सकेगी।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं रामचंद्र राव
गौरतलब है कि डीजीपी रामचंद्र राव का नाम इससे पहले भी विवादों में आ चुका है। वे सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार की गई फिल्म अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता हैं। रान्या राव को मार्च 2025 में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उन्होंने अपने पिता के पद और प्रोटोकॉल का दुरुपयोग किया था। फिलहाल, सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक साख बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार