शामली एनकाउंटर के बाद खुली मोहित की क्राइम कुंडली: 5-6 साल में अपराध की दुनिया में बढ़ा कदम, परिवार से भी बना लिया था फासला

शामली एनकाउंटर के बाद खुली मोहित की क्राइम कुंडली: 5-6 साल में अपराध की दुनिया में बढ़ा कदम, परिवार से भी बना लिया था फासला

सोनीपत। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच के दौरान जिन दो शूटरों की तलाश थी, उनका अंत यूपी पुलिस के एनकाउंटर में हुआ। मुठभेड़ में मारे गए दोनों आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी 22 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उन्हें गोगी गैंग से जुड़े शूटर बताया गया था। एनकाउंटर के बाद अब पुलिस दोनों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, गैंग से जुड़े संपर्क और अंकित बालियान हत्याकांड में उनकी कथित भूमिका की कड़ियां जोड़ रही है। इसी बीच मोहित की जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें सामने आई हैं, जो बताती हैं कि पिछले कुछ वर्षों में वह किस तरह धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में पहुंच गया।

10वीं के बाद छूटी पढ़ाई, दोस्तों के साथ बढ़ी दूरी
पुलिस और परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, मोहित ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उसका ज्यादातर समय दोस्तों के साथ गुजरने लगा।परिजनों के मुताबिक, धीरे-धीरे उसकी गतिविधियां बदलने लगीं और परिवार से उसका संपर्क भी कम होता गया। बाद में कथित आपराधिक गतिविधियों के कारण परिवार ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, करीब 5-6 वर्षों से मोहित आपराधिक गतिविधियों और गैंगवार से जुड़ा हुआ था।

मारपीट से हथियारों तक, बढ़ता गया अपराध का दायरा
पुलिस के मुताबिक, मोहित के खिलाफ करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल बताए जा रहे हैं।इसके अलावा पानीपत की एक लैब में आग लगाने के मामले में भी उसका नाम सामने आने की बात पुलिस रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी में कही जा रही है। पुलिस का दावा है कि समय के साथ उसका संपर्क गैंगवार से जुड़े लोगों से बढ़ता गया और बाद में वह गोगी गैंग के लिए शूटर के तौर पर काम करने लगा।

Read More महासमुंद में आबकारी टीम पर शराब कोचियों का हमला, 6 कर्मचारी घायल; सरकारी वाहन में जमकर तोड़फोड़

अंकित बालियान हत्याकांड में आया नाम
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जांच के दौरान पुलिस को मोहित और सुमित के बारे में अहम सुराग मिले है। दोनों की तलाश तेज की गई और उनकी गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लगातार उसकी पकड़ से बाहर थे। बाद में शामली इलाके में यूपी पुलिस की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों मारे गए है।

Read More मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायपुर के 5 कार्यक्रमों में होंगे शामिल, मन की बात से लेकर Tarang 2.0 तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पर
मोहित के पिता महेश की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी पत्नी ममता पर आ गई। परिजनों के मुताबिक, ममता ने निजी यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर बच्चों की परवरिश की और परिवार का खर्च चलाया। लेकिन इसी दौरान मोहित का परिवार से जुड़ाव कम होता गया। परिजनों का कहना है कि उसकी आपराधिक गतिविधियों के कारण परिवार उससे दूरी बनाए रखने लगा था।

मां मेहनत करती रही, बेटा अपराध की राह पर बढ़ता गया
परिवार के लिए सबसे मुश्किल बात यह रही कि एक तरफ मां रोज मेहनत कर घर चला रही थीं, वहीं दूसरी तरफ मोहित का नाम लगातार आपराधिक मामलों में सामने आने लगा। मामा अमित के अनुसार, मोहित की गतिविधियों से परिवार परेशान था। इसी वजह से परिवार ने उससे नाता लगभग तोड़ लिया था। एनकाउंटर की खबर मिलने के बाद अब मां और भाई-बहन सदमे में हैं।

‘परिवार से बेदखल’ होकर अलग रहने लगा था
मामा के मुताबिक, परिवार ने मोहित की गतिविधियों से परेशान होकर उसे अलग कर दिया था। वह ज्यादातर परिवार से दूर रहता था और दोस्तों के साथ ही रहने लगा था। परिजनों के अनुसार, मोहित का परिवार से मिलना-जुलना भी काफी कम हो गया था। यह दूरी धीरे-धीरे इतनी बढ़ी कि परिवार और मोहित की जिंदगी लगभग अलग-अलग रास्तों पर चलने लगी।

ढाई महीने पहले परिवार ने छोड़ा था किराए का मकान
मकान मालिक दिलबाग के अनुसार, मोहित का परिवार लंबे समय तक उनके मकान में किराए पर रहा था। करीब ढाई महीने पहले उसकी मां ने मकान खाली कर दिया और परिवार दूसरी जगह किराए पर रहने लगा। परिवार के मुताबिक, आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। पिता की बीमारी और बाद में मौत के बाद परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

एनकाउंटर की खबर से परिवार में पसरा सन्नाटा
मोहित के एनकाउंटर की खबर सामने आने के बाद परिवार में मातम छा गया। मां ममता, 17 वर्षीय भाई और 21 वर्षीय बहन का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है। एक तरफ पुलिस मोहित के पुराने आपराधिक मामलों और गैंग कनेक्शन की जांच कर रही है, वहीं परिवार के लिए यह खबर अचानक आई त्रासदी की तरह है।

सुमित के घर पर भी लटका है ताला
एनकाउंटर में मारे गए दूसरे आरोपी सुमित का परिवार सोनीपत की TDI हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के जी ब्लॉक में रहता है। परिवार मूल रूप से गांव ककरोई का रहने वाला बताया जा रहा है। अंकित बालियान हत्याकांड में सुमित का नाम सामने आने के बाद से उसके घर पर ताला लगा हुआ है। आसपास के लोगों के मुताबिक, परिवार के सदस्य फिलहाल घर पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।WhatsApp Image 2026-08-31 at 11.13.10

अब पुलिस खंगाल रही गैंग कनेक्शन की पूरी कड़ी
एनकाउंटर के बाद पुलिस के सामने अब कई सवाल हैं। दोनों आरोपियों का गैंग से संपर्क कब और कैसे हुआ? उनके पुराने आपराधिक मामलों की पूरी कड़ी क्या है? और अंकित बालियान हत्याकांड में उनकी कथित भूमिका कितनी थी? पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।WhatsApp Image 2026-08-31 at 11.13.10 (1)

एक परिवार की मजबूरी, एक युवक का बदलता रास्ता
मोहित की कहानी में एक तरफ आर्थिक संघर्ष से जूझता परिवार है, जहां मां ने मेहनत कर बच्चों को संभाला, तो दूसरी तरफ एक ऐसा युवक है जिसके बारे में पुलिस का दावा है कि वह कुछ वर्षों में अपराध और गैंगवार की दुनिया में गहराई तक चला गया। अब एनकाउंटर के बाद उसकी आपराधिक जिंदगी से जुड़े पुराने पन्ने खोले जा रहे हैं। अंकित बालियान हत्याकांड की जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस पूरी कहानी की बाकी कड़ियां भी सामने आने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

कर्नाटक में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 21 समेत 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, प्रशासन ने दिलाई बकाया मजदूरी; सुरक्षित घर लौट रहे मजदूर कर्नाटक में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 21 समेत 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, प्रशासन ने दिलाई बकाया मजदूरी; सुरक्षित घर लौट रहे मजदूर
निजी अस्पताल में मरीजों के क्या हैं अधिकार? इलाज के बाद बिल से लेकर शव सौंपने तक जानिए जरूरी नियम, शिकायत के लिए 104 हेल्पलाइन
कानपुर में बीटेक के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, हॉस्टल के कमरे में मिला 19 वर्षीय यश का शव; जांच में जुटी पुलिस
त्रिपुरा में BSF की जमीन से हटाए गए 50 से ज्यादा अवैध कब्जे, जवानों पर हमले के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन
California Earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी; कई फ्लाइट्स डायवर्ट
Ramayana Box Office Collection: दुनियाभर में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी रामायण, धुरंधर 2 को पछाड़ा; अब दंगल से मुकाबला
Bijapur News: भैरमगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, 10 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का नया ठिकाना ब्रिटेन! श्रीलंका और वियतनाम से चल रहे पैनल, ED की जांच तेज
11 हजार वोल्ट के झूलते तार की चपेट में आई ट्रॉली, एक एकड़ की फसल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान
ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, शव उठाने से ग्रामीणों का इनकार
नवोदय की परीक्षा देने निकला था घर का इकलौता चिराग, रास्ते में मौत बनकर टूटा 11 हजार वोल्ट का तार
Chhattisgarh Delimitation: छत्तीसगढ़ में 90 से बढ़कर 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, लोकसभा की 17 सीटों का भी अनुमान