Indore: महू में मुहर्रम जुलूस में दिखे ‘फ्री फिलीस्तीन’ के पोस्टर, मचा बवाल, हिंदू संगठनों ने बताया देशद्रोह

Indore: महू में मुहर्रम जुलूस में दिखे ‘फ्री फिलीस्तीन’ के पोस्टर, मचा बवाल, हिंदू संगठनों ने बताया देशद्रोह

Indore: महू में मुहर्रम जुलूस में दिखे ‘फ्री फिलीस्तीन’ के पोस्टर, मचा बवाल, हिंदू संगठनों ने बताया देशद्रोह

इंदौर के महू में मुहर्रम जुलूस के दौरान 'फ्री फिलीस्तीन' पोस्टर दिखने पर बवाल मच गया। पुलिस ने पोस्टर हटवाया, हिंदू संगठनों ने इसे देशद्रोह बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में मुहर्रम से पहले निकाले गए जुलूस में ‘फ्री फिलीस्तीन’ के पोस्टर दिखाई दिए. इसे लेकर बवाल मचा हुआ है. इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो तत्काल पोस्टर को जुलूस से हटवाया गया. वहीं हिंदू संगठनों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने इसे देशद्रोह बताया है.

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि यदि धार्मिक आयोजनों में इस तरह के राजनीतिक या अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को प्रचारित किया जाता है, तो ऐसे जुलूसों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुहर्रम जैसे धार्मिक अवसर को किसी भी विदेशी विवाद से जोड़ना ना केवल अनुचित है, बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए भी खतरा है.

विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कट्टरपंथी सोच का नमूना है. ऐसे लोग देश को तोड़ने और सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं. हिंदूवादी संगठनों ने मांग की है कि जुलूस के निकालने वाले आयोजकों और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में केस दर्ज किया जाना चाहिए. संगठनों का कहना है कि “भारत में इस तरह के पोस्टरों की कोई जगह नहीं है. यहां भारत के झंडे और संविधान का सम्मान होना चाहिए, न कि विदेशी मुद्दों का प्रदर्शन.”

Read More जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चेक पोस्ट तोड़कर भागी संदिग्ध स्कॉर्पियो, पुलिस फायरिंग के बाद मिली खाली गाड़ी; हाई अलर्ट

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना