परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा

परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा

पूर्वी दिल्ली। East Delhi में पुलिस ने एक संगठित ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी कुसुम को गिरफ्तार किया है, जो अपने ही परिवार के साथ मिलकर स्मैक, चरस और गांजे की तस्करी का नेटवर्क चला रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध कारोबार में उसकी दो बेटियां, भाई और अन्य सहयोगी भी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर Maharashtra Control of Organised Crime Act (MCOCA) के तहत मामला दर्ज था और उसे रोहिणी कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित करते हुए 50,000 का इनाम भी रखा गया था।

इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन के तहत पुलिस ने करीब दो महीनों तक लगातार निगरानी की, जिसमें 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 100 से ज्यादा मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले गए। जांच के दौरान दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर दबिश दी गई। आखिरकार 9 अप्रैल को सूचना मिली कि कुसुम शाहदरा इलाके में एक बड़ी ड्रग डील करने पहुंचने वाली है, जिसके बाद स्पेशल स्टाफ ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आया कि कुसुम का पूरा परिवार इस अवैध धंधे में लिप्त था, उसकी बेटियां पहले से ही जेल में हैं, जबकि भाई और अन्य सहयोगी भी ड्रग तस्करी में सक्रिय थे। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को तोड़ने में सफलता मिली है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Read More Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार