1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,

1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,

नई दिल्ली। एक बैंक रिकवरी एजेंट ने 1 करोड़ रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी के लालच में ऐसा भयावह खेल रचा कि हर कोई दंग रह गया। आरोपी ने एक बेकसूर हिचहाइकर को अपनी योजना का शिकार बनाकर कार में जिंदा जला दिया, ताकि दुनिया को यह विश्वास हो कि उसने खुद अपनी मौत कर ली है।

रविवार तड़के खुला पहला राज
औसा तालुका में पुलिस को सूचना मिली कि एक कार पूरी तरह जल चुकी है और उसमें जली हुई लाश पाई गई है। कार के मालिक ने बताया कि यह गाड़ी उन्होंने अपने रिश्तेदार गणेश चव्हाण को दी थी। चव्हाण घर नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद था। लातूर एसपी अमोल तांबले ने कहा कि शुरुआती जांच में यही लग रहा था कि मृतक चव्हाण है। परिवार को सूचना दी गई और वे शोक में डूब गए।

गर्लफ्रेंड को भेजा मैसेज बना टर्निंग पॉइंट
जांच के दौरान पुलिस ने चव्हाण की पर्सनल लाइफ खंगाली। पता चला कि उसका एक महिला से अफेयर है। महिला से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ, घटना के बाद चव्हाण दूसरे नंबर से महिला को मैसेज कर रहा था और चैटिंग कर रहा था, जिससे स्पष्ट हुआ कि वह जिंदा है। अब बड़ा सवाल था कि कार में जली लाश किसकी है? पुलिस ने दूसरे नंबर को ट्रैक किया और कोल्हापुर व सिंधुदुर्ग के विजयदुर्ग में जाकर चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

पुलिस की जांच और अगले कदम
एसपी अमोल तांबले ने बताया कि चव्हाण ने यह खौफनाक साजिश इंश्योरेंस पॉलिसी के लालच में रची थी। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और जली लाश की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Read More Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल

लालच में की गई क्रूर हत्या
पूछताछ में गणेश चव्हाण से सारा सच उगल दिया। उसने 1 करोड़ रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। उसने बताया कि घर का भारी लोन चुकाने के लिए मौत का नाटक रचने का प्लान बनाया। इसके लिए उसे एक लाश चाहिए थी जो उस जैसी लगे। इसी बीच शनिवार को औसा के तुलजापुर टी-जंक्शन पर उसने गोविंद यादव नाम के हिचहाइकर को लिफ्ट दी। यादव शराब के नशे में था, चव्हाण ने इसी मौके का फायदा उठाया। दोनों एक ढाबे पर रुके, खाना खाया। फिर वनवाड़ा पाटी-वनवाड़ा रोड पर कार रोकी और वारदात को अंजाम दे दिया।

कैसे वारदात को दिया अंजाम?
ढाबे पर खाना खाने के बाद यादव कार में सो गया था। चव्हाण ने उसे ड्राइवर की सीट पर घसीटा, सीटबेल्ट बांधी। फिर सीट पर माचिस की तीलियां और प्लास्टिक बैग रखकर आग लगा दी। पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए अपना ब्रेसलेट लाश के पास छोड़ दिया था। आग लगने से कार जलकर खाक हो गई, लाश इतनी बुरी तरह जली कि पहचाना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसपी तांबले बोले कि जांच जारी है, देखा जाएगा कि चव्हाण का कोई साथी तो नहीं था।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार