Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 50 साल पुरानी इमारत, 6 मौतों से मचा हड़कंप; PG मालिक पर FIR, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 50 साल पुरानी इमारत, 6 मौतों से मचा हड़कंप; PG मालिक पर FIR, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक पुरानी बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से 50 साल पुरानी इस इमारत में PG संचालित हो रहा था और यहां बड़ी संख्या में छात्र रह रहे थे। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 10 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है। बचाए गए लोगों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिसके चलते NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और DDMA की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

दोपहर में अचानक ढह गई इमारत, मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि इमारत में करीब 75 बेड वाला PG संचालित किया जा रहा था। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हादसे के समय इमारत के निचले हिस्से में मरम्मत का काम चल रहा था। इसके कुछ ही देर बाद पूरी संरचना भरभराकर नीचे आ गई। देखते ही देखते सड़क और आसपास का इलाका मलबे से पट गया और वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद NDRF और DDMA की टीमें भी राहत एवं बचाव अभियान में जुट गईं। भारी मलबे के बीच फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीमों ने मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया।

10 लोगों को सुरक्षित निकाला, कई के फंसे होने की आशंका
रेस्क्यू टीमों ने अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। इनमें दो घायल बताए जा रहे हैं, जिनकी हालत गंभीर है। अधिकारियों के मुताबिक मलबे के अंदर अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है। स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने भी बताया कि कुछ लोगों की ओर से अंदर से फोन किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे रेस्क्यू टीमों की उम्मीद बनी हुई है। मलबा हटाने के दौरान बेहद सावधानी बरती जा रही है, क्योंकि आसपास की संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचने का खतरा है। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को भी खाली करा लिया गया है।

Read More Delhi Bus Crime: पर्दों की आड़ में 47 KM तक कथित दरिंदगी! स्लीपर बस से जुड़ा मामला, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

PG मालिक समेत अन्य के खिलाफ FIR
हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में कथित मालिक हरिराम समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक साउथ कैंपस थाने में FIR नंबर 153/26 के तहत BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे की वजह और इमारत में चल रहे मरम्मत कार्य की भूमिका की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हादसे के समय निचले हिस्से में रिपेयर का काम चल रहा था। हालांकि, इमारत गिरने की वास्तविक वजह क्या थी, यह विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने आरोपियों की भूमिका की जांच के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं।

छात्र बहुल इलाके में हादसे से बढ़ी चिंता
सत्य निकेतन दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के नजदीक स्थित है और यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले बड़ी संख्या में छात्र PG में रहते हैं। ऐसे में हादसे के बाद छात्रों की सुरक्षा और पुरानी इमारतों में संचालित PG को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

PM मोदी ने जताया दुख, स्वास्थ्य मंत्री ने दिलाया मदद का भरोसा
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया और AIIMS सहित केंद्र सरकार के अस्पतालों को जरूरत के मुताबिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मलबे में जिंदगी की तलाश जारी
दिल्ली सरकार और प्रशासन की कई एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी घटना को गंभीर बताते हुए कहा है कि सरकार की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। फिलहाल, रेस्क्यू टीमों का पूरा फोकस मलबे के नीचे किसी भी संभावित जिंदगी तक पहुंचने पर है। हादसे की जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि पुरानी इमारत में मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Tags:

Latest News

‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे बेशकीमती लकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार; 3 फरार ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे बेशकीमती लकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार; 3 फरार
CDSCO Drug Alert: दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, 199 सैंपल फेल; एक प्रोडक्ट जांच में निकला नकली, कई जरूरी दवाओं पर भी उठे सवाल
NSUI प्रदेश अध्यक्ष पर 29 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप, रेत खदान और कैंटीन ठेका दिलाने के नाम पर रकम लेने की शिकायत
कपलिंग टूटी और चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, जांजगीर-नैला स्टेशन पर मचा हड़कंप; रेल परिचालन प्रभावित
नाबालिग से जुड़े अपराध में पुलिस की लापरवाही पर गिरी गाज, SP अंकिता शर्मा का बड़ा एक्शन; TI और ASI सस्पेंड
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 50 साल पुरानी इमारत, 6 मौतों से मचा हड़कंप; PG मालिक पर FIR, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Poco X8 5G Launched: 9,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस POCO X8, ₹29,999 से शुरू हुई कीमत
Sea Buckthorn Nutrition: पोषक तत्वों का पावरहाउस है सी बकथॉर्न, जानें इसमें कितने विटामिन-मिनरल और कैसे करें सेवन
बिलासपुर नगर निगम: एमआईसी के भरोसे सत्ता, पांच महीने से पार्षदों को सदन से रखा दूर
आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज
Flat Vastu: फ्लैट में रहते हैं तो इन वास्तु गलतियों से बचें, वरना घर की सुख-शांति हो सकती है प्रभावित
महानदी जल विवाद: वकीलों को 75 करोड़ का पेमेंट, रिटायर अफसरों को पेंशन के ऊपर डेढ़ लाख की सैलरी, मगर प्रगति अब भी शून्य