LPG Crisis: गैस किल्लत के बीच बड़ा फैसला, राशन कार्डधारकों को मिलेगा केरोसिन

LPG Crisis: गैस किल्लत के बीच बड़ा फैसला, राशन कार्डधारकों को मिलेगा केरोसिन

धनबाद। झारखंड में रसोई गैस की कमी के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। झारखंड सरकार ने राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए केरोसिन तेल की आपूर्ति शुरू करने का फैसला लिया है, ताकि ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों के घरों में खाना बनाने की व्यवस्था प्रभावित न हो।

यह निर्णय वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम आपूर्ति पर पड़ रहे असर को देखते हुए लिया गया है। केंद्र के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश जारी कर आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते ईंधन सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है, जिसका असर भारत के घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है।

राज्य सरकार के अनुसार, झारखंड में कुल 9.72 लाख लीटर केरोसिन तेल का वितरण किया जाएगा। इसमें से धनबाद जिले को 72 हजार लीटर आवंटित किया गया है। इस मात्रा में 48 हजार लीटर ग्रामीण क्षेत्रों और 24 हजार लीटर अन्य इलाकों के लिए निर्धारित किया गया है।

Read More Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें

केरोसिन का वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन दुकानों से किया जाएगा। यह सुविधा सभी प्रकार के राशन कार्डधारकों को उपलब्ध होगी। हालांकि, उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर भुगतान करना होगा, जो लगभग 70 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है। वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।

Read More Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस

प्रशासन के अनुसार, धनबाद जिले में करीब 5.20 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 3.15 लाख और शहरी क्षेत्रों के 2.05 लाख परिवार शामिल हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे समय पर केरोसिन प्राप्त कर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला मौजूदा गैस संकट के बीच राहत देने वाला कदम है, लेकिन साथ ही यह भी संकेत देता है कि आने वाले समय में ईंधन आपूर्ति और कीमतों को लेकर चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार