जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही, 3 मजदूरों की मौत; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही, 3 मजदूरों की मौत; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी राहत अभियान में जुटी हुई हैं।

नाले की खुदाई के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आमेर क्षेत्र के ताला मोड़ इलाके में नाले की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के कारण समीप स्थित निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कई मजदूर वहां काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मलबे के नीचे अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं।

बिहार और झारखंड के बताए जा रहे हैं मजदूर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे से प्रभावित अधिकांश मजदूर बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं। राहत की बात यह रही कि घटना लंच के समय हुई, जिसके कारण कई मजदूर भोजन के लिए वहां से हट चुके थे। यदि सभी मजदूर मौके पर मौजूद होते तो जनहानि और अधिक हो सकती थी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही नुकसान की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  

Read More MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल