224 यात्रियों की सांसें अटकीं! हवा में इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी; IndiGo फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग

224 यात्रियों की सांसें अटकीं! हवा में इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी; IndiGo फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग

चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही IndiGo की एक फ्लाइट में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। विमान में 224 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट अथॉरिटी की तैयारियों के चलते विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में आई खराबी
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के मुताबिक, IndiGo फ्लाइट 6E-723 कोलकाता से चेन्नई पहुंच रही थी। 11 अगस्त की रात करीब 11:29 बजे विमान की ओर से फुल इमरजेंसी की सूचना दी गई। बताया गया कि लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी गई।

चेन्नई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ इमरजेंसी रिस्पॉन्स
इंजन में खराबी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन सक्रिय हो गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को एक्टिव किया गया और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। कुछ ही देर में एयरपोर्ट पर आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए।Sanae Playing Santoor (57)

Read More छत्तीसगढ़ में बिजली बिल बकाया का बढ़ा बोझ: 7 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने नहीं जमा की राशि, 2421 करोड़ रुपये की वसूली बाकी

11:37 बजे सुरक्षित रनवे पर उतरा विमान
खराबी के बावजूद विमान ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत रनवे 25 पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान रात करीब 11:37 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर उतर गया। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

Read More छत्तीसगढ़ में आज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, गाय-बैलों की होगी विशेष पूजा-अर्चना

18 मिनट बाद हटा फुल इमरजेंसी
विमान की सुरक्षित लैंडिंग के करीब 10 मिनट बाद, रात 11:47 बजे एयरपोर्ट पर घोषित फुल इमरजेंसी हटा ली गई। AAI अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहीं।

तकनीकी खराबी की जांच शुरू होने की उम्मीद
फ्लाइट में इंजन की खराबी किस वजह से आई, इसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी। फिलहाल, सबसे बड़ी राहत यही है कि 224 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहा विमान किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। लैंडिंग से ठीक पहले सामने आई तकनीकी खराबी ने एक बार फिर उड़ान के दौरान आपात स्थिति से निपटने में पायलट और एयरपोर्ट इमरजेंसी सिस्टम की अहम भूमिका को सामने ला दिया।

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम