प्रदेश सरकार का कोल माफियाओं पर दिखावे का बड़ा एक्शन प्रदेश भर में 19जगहो पर हुई छापेमारी

प्रदेश सरकार का कोल माफियाओं पर दिखावे का बड़ा एक्शन प्रदेश भर में 19जगहो पर हुई छापेमारी छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने कोल माफियाओं पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार के चार विभागों की संयुक्त टीम ने कोयला चोरी, हरित नियमों के उल्लंघन और रॉयल्टी चोरी की शिकायतों के बाद बुधवार को राज्य के 19 […]

प्रदेश सरकार का कोल माफियाओं पर दिखावे का बड़ा एक्शन प्रदेश भर में 19जगहो पर हुई छापेमारी

छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने कोल माफियाओं पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार के चार विभागों की संयुक्त टीम ने कोयला चोरी, हरित नियमों के उल्लंघन और रॉयल्टी चोरी की शिकायतों के बाद बुधवार को राज्य के 19 कोयला वाशरियों में छापेमारी की।

Read More कलाई की घड़ी में अटका बकाये का गणित और टेंडर में मोक्ष की तलाश

एक अधिकारी ने कहा कि खनिज, राजस्व, पर्यावरण और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभागों के कुल 50 कर्मियों वाली दस टीमें देर शाम तक चल रहे अभियान में शामिल थीं। बयान के मुताबिक राज्य के कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिलों में कम से कम 19 कोयला वाशरी में छापेमारी की गई। इनके खिलाफ प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई।

Read More आधी रात गांव में घुसा ‘गजराज’ का झुंड, घर में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, झोपड़ी भी ढहाई

सरकारी विज्ञप्ति में छापे को कोयला माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करार दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से इन सुविधाओं के खिलाफ कोयला चोरी, हरित नियमों के उल्लंघन, रॉयल्टी चोरी और कर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं।

अधिकारी ने कहा कि जीएसटी विभाग ने इन परिसरों से दस्तावेज भी जब्त किए हैं, उन्होंने कहा कि कार्यवाही का विवरण बाद में साझा किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, जिन वाशरीज पर छापा मारा गया उनमें इंडस उद्योग प्राइवेट लिमिटेड और सत्या पावर कोल वाशरी शामिल हैं, जो सूर्यकांत तिवारी, एसीबी प्राइवेट लिमिटेड और हिंद एनर्जी की हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने लगाए थे सरकार पर आरोपी
इससे पहले कोल माफिया को लेकर राज्य में जमकर सियासी बवाल मचा था. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने एक दिन पहले ही कांग्रेस सरकार पर कोल माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है की ‘कोयले में हो रही गड़बड़ी को लेकर 10 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुका हूं। ये सरकार खुलेआम प्रति टन 25 रुपए लेने का काम कर रही है. ये बच्चा-बच्चा जनता है। यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, यह सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।’ इधर आज राज्य सरकार ने कोयले का काम कर रहे लोगों पर बड़ा एक्शन ले लिया।

बिलासपुर में कोल वाशरियों व कोल डिपो की जांच के लिए खनिज विभाग द्वारा गठित राज्य स्तरीय टीम व पर्यावरण , जीएसटी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने मिलकर सीपत के आगे हिंदाडीह स्थित हिन्द एनर्जी ,हिन्द मल्टी एव क्लीन कोल वाशरियों एवं गतोरी स्थित सत्या पावर कोल वाशरियों में कोल स्टॉक और आवक जावक एव पर्यावरण नियमों का पालन इत्यादी की जांच की गई है। जिसमें भारी मात्रा में गड़बड़ी मिलने की खबर आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली खबर के अनुसार राज्य सरकार ने छापेमारी के पीछे का कारण सप्ताह भर में आईटी की छापेमारी का परिणाम माना जा रहा है। सरकार को शंका है कि जो केंद्र के रेड हुए थे उसके पीछे इन्ही का हाथ होना माना जा रहा है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना