Vastu Tips: सुबह उठकर इन चीजों पर न डालें नजर, वरना जीवन मेंं बढ़ेगी परेशानी!

Vastu Tips: सुबह उठकर इन चीजों पर न डालें नजर, वरना जीवन मेंं बढ़ेगी परेशानी!

Vastu Tips: जीवन के हर सुबह की शुरुआत लोग अपने-अपने हिसाब से करते हैं. कोई सुबह योग और एक्सरसाइज करता है, तो कोई चाय-नाश्ता करके अपनी सुबह और दिन की शुरुआत करता है. वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है. इसमें जीवन को जीने के कई नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार व्यक्ति की छोटी-छोटी गलतियां उसके जीवन को बड़ी परेशानी में डाल देती हैं. ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि सुबह उठकर किन चीजों को देखने से बचना चाहिए?

सुबह उठकर न देखें ये तीन चीजें

आईना
बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो सुबह उठकर सबसे पहले आईना देखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय शरीर में नकारात्मक उर्जा की अधिकता होती है. ऐसे में अगर तुरंत आईना देखा जाता है, तो नकारात्मक उर्जा के व्यक्ति के अंदर वापस आने की संभावना रहती है. इससे दिन भर चिड़चिड़ापन, सुस्ती और आलस्य रह सकता है, इसलिए सबसे पहले चेहरे को धोने और उसके बाद आईना देखने की सलाह दी जाती है.

Read More Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता

बंद घड़ी और टूटी चीजें
व्यक्ति को अपने आसपास पड़ी चीजों पर भी बहुत ध्यान देना चाहिए. बंद घड़ी, टूटी चीजें और खराब वस्तुएं शुभ नहीं मानी जाती हैं. ये चीजें मानसिक तनाव बढ़ाने वाली मानी जाती हैं. इन चीजों से आत्मविश्वास पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए सुबह के समय उठकर सीधे ही इन चीजों को नहीं देखना चाहिए.

Read More Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें

गंदी जगह
बिस्तर से सुबह उठकर अव्यवस्थित और गंदी जगहों को नहीं देखना चाहिए. ऐसा करने से मानसिक उर्जा प्रभावित होती है. कहा जाता है कि सुबह उठने के बाद अपने कमरे और बिस्तर को व्यवस्थित रखना चाहिए. ऐसा करना वास्तु और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा रहता है.

सुबह उठकर करें ये काम
सुबह बिस्तर से उठकर अपनी हथेलियों को देखना चाहिए. इसके बाद अपने इष्ट देव का स्मरण करना चाहिए. उठते ही कुछ देर प्राकृतिक रोशनी में रहना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र के नियमों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार