शिरडी के Sai Baba मंदिर में दर्शन को लेकर बदले नियम, वीआईपी के साथ आम भक्तों को भी मिलेगा फायदा

शिरडी के साई बाबा मंदिर में दर्शन को लेकर बदले नियम, वीआईपी के साथ आम भक्तों को भी मिलेगा फायदा

शिरडी के Sai Baba मंदिर में दर्शन को लेकर बदले नियम, वीआईपी के साथ आम भक्तों को भी मिलेगा फायदा

शिरडी के साई बाबा मंदिर में अब 'ब्रेक दर्शन' की शुरुआत होगी, जिससे VIP भक्त तय समय पर दर्शन कर सकेंगे। इससे जनरल दर्शन लाइन में इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को भीड़ और रुकावट से राहत मिलेगी। साई संस्थान ने व्यवस्था सुधारने के लिए यह कदम उठाया है।

महाराष्ट्र के शिरडी में साई बाबा के दरबार में भक्तों की भीड़ रहती है. देश-विदेश से हर दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. साई संस्था ने इन भक्तों के लिए बड़ा फैसला लिया है. साई मंदिर में ब्रेक दर्शन की शुरुआत हो रही है, जिसका फायदा जनरल दर्शन लाइन में लगने वाले भक्तों को मिलेगा.

साई बाबा संस्थान ने फैसला लिया है कि भीड़ के बीच एक सही व्यवस्था बनाने के लिए ब्रेक दर्शन शुरू किया जाएगा. इसमें वीआईपी और वीवीआईपी के लिए दर्शन की सुविधा का समय निर्धारित किया गया है. श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के वर्तमान सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) गोरक्ष गाडीलकर ने फैसले की जानकारी दी.

सीईओ गोरक्ष गाडीलकर ने कहा कि साई मंदिर में दर्शन करने वाले लोगों में वीआईपी और वीवीआईपी भक्त भी रहते हैं. वीआईपी साई भक्तों के लिए भी दर्शन की व्यवस्था दिनभर रहती है. वीआईपी दर्शन के समय जनरल दर्शन वाले भक्तों की लाइन को रोकना पड़ा है. ये भक्त दो-तीन घंटे तक इंतजार करते रहते हैं, जिससे उन्हें दर्शन सही से नहीं हो पाते हैं. वीआईपी भक्त भी सही से दर्शन नहीं कर पाते हैं.

Read More Jupiter Uday 2026: आज उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों को रहना होगा सावधान; जल्दबाजी में न लें बड़े फैसले

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया, "फिलहाल वीआईपी भक्तों के लिए 'ब्रेक दर्शन' की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया गया है. सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, दोपहर में ढाई बजे से साढ़े 3 बजे तक और रात को 8 बजे से साढ़े 8 बजे तक वीआईपी भक्त दर्शन कर सकेंगे. जनरल दर्शन लाइन इस दौरान जारी रहेगी." उन्होंने बताया कि वीवीआईपी और दान करने वाले भक्तों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है. इन भक्तों को 'ब्रेक दर्शन' से छूट रहेगी.

Read More कृषि औजारों की पूजा, गेंड़ी की धमक, गांवों में गूंजेंगे लोकगीत... प्रकृति और परिश्रम को नमन का दिन

गोरक्ष गाडीलकर ने कहा कि भक्तों की मांग थी कि जनरल दर्शन लाइन में 2-3 घंटे इंतजार करते हैं और फिर भी दर्शन सही से नहीं होते हैं. ये नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि 'ब्रेक दर्शन' के फैसले से जनरल लाइन में लगने वाले और वीआईपी भक्तों को भी फायदा मिलेगा.

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR