Daan ka Mahatva: दान करने से मिलता है पुण्य फल, पर भूल से भी न करें ये गलतियां

Daan ka Mahatva: दान करने से मिलता है पुण्य फल, पर भूल से भी न करें ये गलतियां

नई दिल्ली। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, दान करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। दान का अर्थ होता है उस वस्तु से अपना अधिकार समाप्त करना। धार्मिक कार्यक्रमों, गरीबों व जरूरतमंद लोगों या फिर धार्मिक स्थलों पर दान करना काफी शुभ माना जाता है। दान-पुण्य करने वाले व्यक्ति पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। लेकिन कुछ चीजों का दान करने से आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन-सी चीजें हैं, जिनका दान करने से बचना चाहिए।

न करें इन चीजों का दान
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कभी भी नुकीली चीजें जैसे चाकू, छुरी, सुई या कैंची आदि का भी दान नहीं करना चाहिए। धार्मिक दृष्टि से इन चीजों का दान करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया। इस तरह के दान से आपको गृह क्लेश की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप किसी को धार्मिक पुस्तक आदि का दान कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि वह किताबें फटी हुई नहीं होनी चाहिए। इसका आपके भाग्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी
हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को झाड़ू का दान करना शुभ नहीं माना गया। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं, जिससे आपको धन संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

Read More Vastu Tips: घर में किस दिशा में लगाएं शीशा? गलत जगह रखा Mirror बढ़ा सकता है तनाव, जानें वास्तु की मान्यताएं

बढ़ सकते हैं जीवन के कष्ट
शनि देव की कृपा के लिए सरसों के तेल का दान करना शुभ माना गया है। लेकिन इस बात का खासतौर से ध्यान रखें, कि इस्तेमाल हो चुके तेल का भूलकर भी दान नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपको शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जिससे अशुभ परिणाम मिलते हैं और जीवन में कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

Read More सुबह खाली पेट पानी पीना कितना फायदेमंद? जानें क्या है सच और किन बातों का रखें ध्यान

जरूर रखें इन बातों का ध्यान
शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार ही दान करना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन का दान दे रहे हैं, तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान जरूर रखें कि भोजन बासी या जूठा नहीं होना चाहिए। वरना आपको इसके शुभ परिणाम की जगह अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम