हाईकोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला

हाईकोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी पर मानहानि की शिकायत में एक स्थानीय अदालत में पेश होने से दी गई राहत 28 जुलाई तक बढ़ा दी न्यायमूर्ति पीडी […]

हाईकोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी पर मानहानि की शिकायत में एक स्थानीय अदालत में पेश होने से दी गई राहत 28 जुलाई तक बढ़ा दी
न्यायमूर्ति पीडी नाइक की एकल पीठ ने मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत को मानहानि की सुनवाई 28 जुलाई तक के लिए आगे टालने का निर्देश दिया।

पीएम मोदी को बताया था ‘कमांडर-इन-थीफ’
खुद के भाजपा कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले शिकायतकर्ता महेश श्रीश्रीमल ने कहा था कि राहुल गांधी ने 2018 में राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ ‘कमांडर-इन-थीफ’ टिप्पणी का इस्तेमाल किया था।

Read More पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित

स्थानीय अदालत ने जारी किया समन तो हाईकोर्ट का रुख किया
स्थानीय अदालत ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को मानहानि शिकायत के संबंध में पिछले साल 25 नवंबर को पेश होने का समन जारी किया था। इसके बाद राहुल गांधी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर जारी समन को चुनौती दी थी।

Read More कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच

हाईकोर्ट ने पिछले नवंबर में मजिस्ट्रेट को मानहानि शिकायत पर सुनवाई स्थगित करने का निर्देश दिया था। जिसका मतलब था कि कांग्रेस नेता को मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने की आवश्यकता नहीं है।

28 जुलाई तक मामले पर सुनवाई टालने का निर्देश
न्यायमूर्ति पीडी नाइक की एक पीठ के समक्ष सोमवार को याचिका सुनवाई के लिए आई। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी और मजिस्ट्रेट की अदालत को सुनवाई 28 जुलाई तक आगे टालने का निर्देश दिया।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार