अरपा भैसाझार परियोजना में बगैर काम किए हुआ करोड़ों का भुगतान!!……..
ठेकेदार सुनील अग्रवाल द्वारा हाईकोर्ट के पीछे का एरिया चिरचिन्दा और बिल्हा जैसे जगहों के मेन कैनाल, डिस्ट्रीब्यूटरी एवं माइनर नहर का काम आज दिनांक तक अधूरा पड़ा है जिसक

अरपा भैसाझार परियोजना में बगैर काम किए हुआ करोड़ों का भुगतान!!……..ठेकेदार सुनील अग्रवाल द्वारा हाईकोर्ट के पीछे का एरिया चिरचिन्दा और बिल्हा जैसे जगहों के मेन कैनाल, डिस्ट्रीब्यूटरी एवं माइनर नहर का काम आज दिनांक तक अधूरा पड़ा है जिसक

अरपा भैसाझार परियोजना में बगैर काम किए हुआ करोड़ों का भुगतान!!……ठेकेदार सुनील अग्रवाल द्वारा हाईकोर्ट के पीछे का एरिया चिरचिन्दा और बिल्हा जैसे जगहों के मेन कैनाल, डिस्ट्रीब्यूटरी एवं माइनर नहर का काम आज दिनांक तक अधूरा पड़ा है जिसकी वजह से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. पूर्व प्रमुख अभियंता […]

अरपा भैसाझार परियोजना में बगैर काम किए हुआ करोड़ों का भुगतान!!……
ठेकेदार सुनील अग्रवाल द्वारा हाईकोर्ट के पीछे का एरिया चिरचिन्दा और बिल्हा जैसे जगहों के मेन कैनाल, डिस्ट्रीब्यूटरी एवं माइनर नहर का काम आज दिनांक तक अधूरा पड़ा है जिसकी वजह से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है.

पूर्व प्रमुख अभियंता के द्वारा अक्सर सुनने में आता था कि –
बिकता है हर कोई खरीदने वाला चाहिए के तर्ज पर जल संसाधन विभाग को भ्रष्ट संसाधन विभाग बनाने में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का रहने वाला भस्मासुर रूपी माफिया ठेकेदार सुनील अग्रवाल ने अरपा भैसाझार परियोजना में भ्रष्टाचार करने के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाला है, इस परियोजना के भ्रष्टाचार में मुख्य रूप से मुख्य अभियंता अजय सोमावार और कार्यपालन अभियंता तिवारी की भूमिका प्रमुख रूप से रही है |

भस्मासुर रुपी ठेकेदार ने मुख्य अभियंता अजय सोमावार को मोटी कमीशन (रकम) के बदौलत उनको अपने सामने नतमस्तक करने पर मजबूर कर रखा है और फील्ड में बिना काम किए ही करोड़ों रुपए का भुगतान करवा लिया है | यह परियोजना पिछले 10 वर्षो से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आज तक काम पूरा नहीं हो पाया है।

Read More तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी

ठेकेदार सुनील अग्रवाल द्वारा हाईकोर्ट के पीछे का एरिया चिरचिन्दा और बिल्हा जैसे जगहों के मेन कैनाल, डिस्ट्रीब्यूटरी एवं माइनर नहर का काम आज दिनांक तक अधूरा पड़ा है जिसकी वजह से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, इनमें करीब 5 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी का कार्य एवं 200 संरचनाएं (स्ट्रक्चर) का कार्य भी नहीं हुआ है, इन नहरों के ना ही लाइन क्लियर हुआ है और ना ही भू अर्जन हुआ है।

Read More बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक

CE सोमावार और ठेकेदार सुनील अग्रवाल ने पहुंचाया शासन को करोड़ों का नुकसान
पुराने सर्वे के अनुसार अब इन जगहों में घर, आबादी और शहरी क्षेत्र के रूप में तब्दील हो गए हैं, फिर भी ठेकेदार ने मुख्य अभियंता अजय सोमावर और कार्यपालन अभियंता को कमीशन के तौर पर मोटी रकम देकर कागजो में ही नहर बनाकर लगभग 15 करोड़ रुपय के आसपास का भुगतान करवा लिया है जबकि फील्ड में आज तक नहर बनी ही नहीं है | यहां तक कि मुख्य नहर से निकलने वाली डिस्ट्रीब्यूटरी व माइनर के जितने भी स्लूजगेट और स्ट्रक्चर का निर्माण करना था वह आज तक पूरा नहीं हुआ है लेकिन इन सबका भुगतान हो गया है |

ठीक इसी प्रकार मुख्य अभियंता अजय सोमावार और भस्मासुर रुपी ठेकेदार सुनील अग्रवाल की सामूहिक एवं प्रायोजित मिलीभगत की बदौलत बिलासपुर शहर से लगा हुआ शिव घाट और पचरी घाट में भी डायफ्राम वाल डालने के आड़ में जहां पर डायफ्राम वाल को 12 मीटर जमीन के अंदर डाला जाना चाहिए था वहां पर मात्र 5 मीटर के ही आसपास डाला गया है, इस प्रकार यहां भी करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है |

अब देखना यह है कि ED की तिरछी नजर कब तक भस्मासुर रूपी माफिया ठेकेदार और मोटे कमीशन (रकम) के आड़ में भ्रष्टाचारियों को पनाह देने वाले मुख्य अभियंता अजय सोमावार के ऊपर पड़ती है

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि