कल्पना सोरेन बनेंगी झारखंड की नई मुख्यमंत्री? रांची में हुई गठबंधन के विधायकों की बैठक……. हेमंत सोरेन आज हो सकते हैं ईडी के समक्ष पेश

कल्पना सोरेन बनेंगी झारखंड की नई मुख्यमंत्री? रांची में हुई गठबंधन के विधायकों की बैठक……. हेमंत सोरेन आज हो सकते हैं ईडी के समक्ष पेश

कल्पना सोरेन बनेंगी झारखंड की नई मुख्यमंत्री? रांची में हुई गठबंधन के विधायकों की बैठक……. हेमंत सोरेन आज हो सकते हैं ईडी के समक्ष पेश रांची : बिहार के बाद अब झारखंड में सियासत का कोलाहल जारी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ सकते हैं और […]

कल्पना सोरेन बनेंगी झारखंड की नई मुख्यमंत्री? रांची में हुई गठबंधन के विधायकों की बैठक……. हेमंत सोरेन आज हो सकते हैं ईडी के समक्ष पेश


रांची : बिहार के बाद अब झारखंड में सियासत का कोलाहल जारी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ सकते हैं और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री का पद संभाल सकती हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया गया है कि हेमंत सोरेन निजी कार्य से दिल्ली गए थे, उनके बारे में तरह-तरह की अफवाहें उड़ाई गई।

सीएम आवास पर हुई थी महागठबंधन के विधायकों की बैठक

Read More इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आखिरकार मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए जहां उन्होंने राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। पिछले कई घंटों तक उनके पते और ठिकाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बाद में रांची स्थित अपने आधिकारिक आवास पहुंचे और बैठक में हिस्सा लिया।

Read More उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा

बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सोरेन आधी रात के बाद अपने आधिकारिक आवास पर पहुंच गए थे। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में बड़ी संख्या में विधायक और मंत्री बैठक में हिस्सा लेने से पहले सोरेन का अभिवादन करते नजर आए। बैठक में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को राज्य की राजधानी नहीं छोड़ने और बैठक में भाग लेने के लिए कहा गया था।

दो विधायकों ने कल्पना सोरेन को सीएम मानने से किया इनकार-निशिकांत

इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’पर बताया कि पार्टी के दो विधायकों ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन या अन्य किसी विधायक को मुख्यमंत्री मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने लिखा,’वर्तमान सूचना के अनुसार विधायक सीता सोरेन जी व विधायक बसंत सोरेन जी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की पत्नी कल्पना सोरेन जी या अन्य विधायक को मुख्यमंत्री मानने से इंकार कर दिया है। दोनों विधायक राXची में हो रही विधायक दल की बैठक से अनुपस्थित हैं।’

बुधवार को ईडी के सामने होंगे पेश

एक विधायक ने कहा कि यह बैठक मौजूदा राजनीतिक स्थिति और बुधवार को मुख्यमंत्री से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की प्रस्तावित पूछताछ के बारे में रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी। सोरेन ने ईडी को ईमेल भेजकर सूचित किया था कि वह बुधवार को दोपहर एक बजे अपने आवास पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार को सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन आवास पहुंची और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही। इस दौरान उन्होंने परिसर की तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये, एक एसयूवी और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए हैं

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल