Japan Earthquake: जापान में फिर आया जोरदार भूकंप! 6.1 तीव्रता से हिली धरती, सुनामी का खतरा टला

Japan Earthquake: जापान में फिर आया जोरदार भूकंप! 6.1 तीव्रता से हिली धरती, सुनामी का खतरा टला

टोक्यो। जापान के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आज सुबह 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 40 किलोमीटर की गहराई में था। झटके इतने तेज थे कि आओमोरी प्रांत के हाचिनोहे क्षेत्र में जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 'लोअर 5' दर्ज किया गया।

राहत की बात—सुनामी की चेतावनी नहीं
भूकंप के बाद प्रशासन ने तत्काल स्थिति का आकलन शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है, इसलिए किसी प्रकार की सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई। हालांकि, अचानक आए तेज झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कई स्थानों पर लोग एहतियात के तौर पर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

कुछ दिन पहले भी आया था तेज भूकंप
हाल के दिनों में जापान लगातार भूकंपीय गतिविधियों का सामना कर रहा है। इससे पहले उत्तरी जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसके झटके राजधानी टोक्यो तक महसूस किए गए थे। उस भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट के पास लगभग 44 किलोमीटर की गहराई में था।

सरकार अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने अधिकारियों को नुकसान का तत्काल आकलन करने और लोगों तक सही एवं समय पर जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों से बचने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

क्यों बार-बार आते हैं जापान में भूकंप?
जापान प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है, जहां पैसिफिक, फिलीपीन सी, यूरेशियन और नॉर्थ अमेरिकन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में मिलती हैं। यही कारण है कि यहां दुनिया के सबसे अधिक भूकंप दर्ज किए जाते हैं। आंकड़ों के अनुसार, जापान में हर वर्ष 1,500 से 2,000 भूकंप आते हैं। इन्हीं जोखिमों को देखते हुए देश ने अत्याधुनिक भूकंप चेतावनी प्रणाली विकसित की है और अधिकांश इमारतों को भूकंपरोधी मानकों के अनुरूप बनाया गया है।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल