क्लब में आबकारी विभाग का छापा, कार्यवाही करने के बजाय,संचालक कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया आखिर क्यों?

क्लब में आबकारी विभाग का छापा, कार्यवाही करने के बजाय,संचालक कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया आखिर क्यों?

क्लब में आबकारी विभाग का छापा, कार्यवाही करने के बजाय,संचालक कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया आखिर क्यों? रायपुर: राजधानी रायपुर विधानसभा रोड के आमासिवनी इलाके में स्थित सिमर्स क्लब पर देर रात आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान नियत समय के बाद भी क्लब में खुलेआम शराब परोसती पाई गई, जहां आबकारी […]

क्लब में आबकारी विभाग का छापा, कार्यवाही करने के बजाय,संचालक कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया आखिर क्यों?

रायपुर: राजधानी रायपुर विधानसभा रोड के आमासिवनी इलाके में स्थित सिमर्स क्लब पर देर रात आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान नियत समय के बाद भी क्लब में खुलेआम शराब परोसती पाई गई, जहां आबकारी अमले ने क्लब को तत्काल बंद करा मौके पर खाली कराया। आपको बता दें कि सिमर्स क्लब की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों तक लंबे अरसे से पहुँच रही थी, क्लब में देर रात तक लाउडस्पीकर बजाए जाने के साथ ही नियत समय के बाद भी खुलेआम शराब परोसने की शिकायत आबकारी विभाग को मिल रही थी जिसके बाद शनिवार देर रात आबकारी विभाग की उपनिरीक्षक नीलम किरण सिंह अमले के साथ मौके पर पहुँची और क्लब को बंद कराते हुए संचालकों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही क्लब की दोबारा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इससे साफ हो गया आबकारी विभाग और क्लब मालिक का क्या रिश्ता है। विधानसभा रोड स्थित सिमर्स क्लब में शनिवार-रविवार देर रात हो रही शराब पार्टियों में शामिल होने पहुँच रहे हज़ारों की संख्या में युवा सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर पार्टी करने क्लब के अंदर चले जाते हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार होने की वजह से आवाजाही प्रभावित होती है जिसका खामियाज़ा राहगीरों को भुगतना पड़ता है। क्लब में पार्किंग की सम्पूर्ण रूप से व्यवस्था नहीं होने के चलते तकरीबन 300-400 चार पहिया वाहन सड़क को जाम कर लगाए जाते है। जिन पर नियम के तहत नो पार्किंग की चालानी कार्यवाही तक नहीं होती। इसके साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव कर रहे कार संचालकों पर सख्ती बरतने पुलिस की कोई कार्यवाही आज तक नज़र नहीं आई। जिसके चलते आधी रात नशेड़ी युवा क्लब से निकल तेज़ रफ़्तार से वाहन चला शहर में उधम मचाते हैं। जिसके परिणामस्वरूप भविष्य में किसी भी वक्त बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है।

Tags:

Latest News

सरगुजा में हाई वोल्टेज ड्रामा एसपी ने ज्ञापन लेने से किया किनारा आईजी दफ्तर पहुंचे अफसरों के पीछे पीछे पहुंचे एसपी सरगुजा में हाई वोल्टेज ड्रामा एसपी ने ज्ञापन लेने से किया किनारा आईजी दफ्तर पहुंचे अफसरों के पीछे पीछे पहुंचे एसपी
बिलासपुर में सत्ता और सिस्टम का सिंडिकेट मेडिकल पेशे से बिल्डर बने रसूखदार का खेल , गोकले नाला पाटकर भी हो रही अवैध प्लॉटिंग
महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप