पीएससी में करोड़ो का खेल,अफसरों व नेताओ के बच्चों के चयन पर उठे सवाल,भाजपा विधायक ननकीराम राम कंवर ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका,न्यायालय में हुई सुनवाई….चीफ जस्टिस ने इस मामले में क्या कहा……जानिए पूरा मामला……

पीएससी में करोड़ो का खेल,अफसरों व नेताओ के बच्चों के चयन पर उठे सवाल,भाजपा विधायक ननकीराम राम कंवर ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका,न्यायालय में हुई सुनवाई….चीफ जस्टिस ने इस मामले में क्या कहा……जानिए पूरा मामला……

पीएससी में करोड़ो का खेल,अफसरों व नेताओ के बच्चों के चयन पर उठे सवाल,भाजपा विधायक ननकीराम राम कंवर ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका,न्यायालय में हुई सुनवाई….चीफ जस्टिस ने इस मामले में क्या कहा……जानिए पूरा मामला…… रायपुर : छत्तीसगढ़ बनते ही छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का खेल शुरू हो गया था। जोगी सरकार में भी पीएससी […]

पीएससी में करोड़ो का खेल,अफसरों व नेताओ के बच्चों के चयन पर उठे सवाल,भाजपा विधायक ननकीराम राम कंवर ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका,न्यायालय में हुई सुनवाई….चीफ जस्टिस ने इस मामले में क्या कहा……जानिए पूरा मामला……

रायपुर : छत्तीसगढ़ बनते ही छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का खेल शुरू हो गया था। जोगी सरकार में भी पीएससी भर्ती को लेकर सवाल उठे थे। उस समय भी बड़े लोगो के बच्चों का चयन चर्चा में बना हुआ था। उस भर्ती का भी मामला न्यायालय में गया था।लगभग आज भी वो मामला पेंडिंग ही है। पहुँच रखने वाले बड़े पैसे वाले अपने परिवार के लोगो की भर्ती करवाते रहे है। जो आज भी जारी है। पीएससी भर्ती मामले में इस बार कुछ ज्यादा बड़ा बवाल मच गया। अफसरों व नेताओ के बच्चों का टॉप में आना चर्चा का विषय बना हुआ है।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने भूपेश बघेल सरकार में हुई भर्तियों को लेकर कई बार बयान जारी कर अपना विरोध जताया था। भर्ती में पैसों का खेल किया गया इस बात का भी जिक्र किया था। इस के साथ ही भाजपा विधायक ननकीराम कंवर ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका भी लगाई थी।जिस पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने अपनी नाराजगी भी व्यक्त की है।

Read More फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद

पीएससी घोटाले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने आज कड़े तेवर दिखाए । बहस की वायरल वीडियो में चीफ जस्टिस कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि इन 18 की नियुक्ति रोक दी जाए। हालांकि, ये हाई कोर्ट का अधिकारिक आदेश नहीं है।

Read More दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

अगली सुनवाई कल सुबह होगी। बता दें, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर की याचिका पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कंवर की तरफ से अधिवक्ता संजय अग्रवाल खड़े हुए। पता चला है, कोर्ट ने कुछ बिंदुओं पर याचिकाकर्ता से कुछ जानकारी क तक पेश करने कहा है। कल इस मामले पर फिर सुनवाई होगी।
मगर सुनवाई की जो वीडियो वायरल हो रही है, वह काफी गंभीर है। इसमें चीफ जस्टिक कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि ये ठीक है कि बड़े पदों पर बैठे लोगों के बच्चे भी ऐसे पदों पर सलेक्ट हो सकते हैं। मगर ऐसा क्या संयोग कि पीएससी चेयरमैन और सिकरेटी के क्लोज नाते-रिश्तेदारों का चयन हो जाए।

चीफ जस्टिस ने बहस के दौरान पीएससी चेयरमैन को पार्टी न बनाने पर सवाल किया तो ननकीराम के वकील ने कहा, सर…पीएससी चेयरमैन आर्टिकल 315 याने संवैधानिक पद है। इस पर सीजे ने कहा, ओके। इसके बाद वे आर्डर लिखाने लगे…. जिसमें उन्होंने पूछा कि इन 18 लोगों की नियुक्ति हुई है या नहीं अभी? वकीलों ने बताया कि अभी ट्रेनिंग वगैरह चल रही है। नियुक्ति पर वस्तुस्थिति का पता लगाते तक चीफ जस्टिस ने कल तक के लिए आदेश रोक दिया। कल सुबह सुनवाई के बाद नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद आदेश जारी होगा।

Tags:

Latest News

महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ... महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप
जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने
अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई