न्यायालय के सामने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिखाया अपना भोलापन, धमकी केस को बताया साजिश , कहा मै तो जेल में बंद हूं

न्यायालय के सामने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिखाया अपना भोलापन, धमकी केस को बताया साजिश , कहा मै तो जेल में बंद हूं

न्यायालय के सामने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिखाया अपना भोलापन, धमकी केस को बताया साजिश , कहा मै तो जेल में बंद हूं गुजरात : कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि उसके खिलाफ साजिश रची जा रही है. इसमें पुलिस भी शामिल है. इसके तहत उसे और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को फंसाया […]

न्यायालय के सामने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिखाया अपना भोलापन, धमकी केस को बताया साजिश , कहा मै तो जेल में बंद हूं

गुजरात : कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि उसके खिलाफ साजिश रची जा रही है. इसमें पुलिस भी शामिल है. इसके तहत उसे और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को फंसाया जा रहा है. उसका कहना है कि वो जेल में बंद है. ऐसे में किसी को धमकी कैसे दे सकता है? किसी की हत्या कैसे करवा सकता है? जोधपुर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट के सामने शनिवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान गैंगस्टर ने अपनी सफाई दी है. लॉरेंस बिश्नोई ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा, ”मैं जेल में बंद हूं. मैं किसी को धमकी कैसे दे सकता हूं । किसी को कैसे मार सकता हूं. ये सब मेरे खिलाफ साजिश चल रही है. मेरे भाई अनमोल को भी इस साजिश में फंसाया जा रहा है. जेल में मोबाइल नहीं होता है. ऐसे में वो किसी से मोबाइल पर कैसे बात कर सकता है. कुछ लोग बस उसके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं. पुलिस भी इस साजिश में पूरी तरह शामिल है.” ।

  गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जोधपुर के जैन ट्रेवल्स के मालिक को धमकी देने और मारने की कोशिश के मामले में जज के सामने अपना बयान दर्ज कराया. उसने कहा कि पुलिस उसे झूठे मामले बनाकर फंसा रही है. जज ने जब कहा कि फायरिंग करने गए दोनों शूटर्स ने उसके जरिए पंजाब से अकाउंट में रुपए डलवाने की बात मानी है, तो लॉरेंस ने कहा कि वो जेले से कैसे कर सकता है। जज ने पूछा कि दोनों शूटर्स ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई से उनकी बात कराई गई थी, तो गैंगस्टर ने फिर दुहराया कि जेल में मोबाइल नहीं है। वो किसी से मोबाइल पर बात नहीं कर सकता है. ये लोग बस उसके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसके वकील संजय बिश्नोई ने कहा कि 4 मार्च 2017 में जैन ट्रैवल्स के मालिक पर जानलेवा हमले और रंगदारी मांगने के आरोप में वीसी के जरिए बयान हुए है. पेशी के दौरान जज हर्षित हाड़ा की कोर्ट में के लॉरेंस बिश्नोई के बयान लिए गए. कोर्ट में लॉरेंस से 50 सवाल किए, जिनमें से वो ज्यादातर सवालों के जवाब में कहा कि वो जेल में है, इसलिए ऐसा नहीं कर सकता. उसके ज्यादातर सवालों के जवाब उसके वकील संजय बिश्नोई और सुनील चारण ने दिए. लॉरेंस ने पुलिस पर अपराध कुबूलने के लिए दबाव डालने के सनसनीखेज आरोप भी लगाए हैं.4 मार्च 2017 में जोधपुर में जैन ट्रैवल्स के मालिक मनीष जैन के ऑफिस में उन पर फायरिंग करने लॉरेंस गैंग के गुर्गे आए थे। लेकिन जैन की किस्मत अच्छी निकली और पिस्टल लॉक होने की वजह बिना फायरिंग किए बदमाशों को भागना पड़ा. इस घटना में रंगदारी के लिए लॉरेंस गैंग का इंटरनेट कॉल आया था। तब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था ।

Read More छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की रफ्तार पर लगा ब्रेक; पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ सकता है रात का तापमान

Tags:

Latest News

खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई