क्या सुबह खाली पेट नींबू पानी सभी के लिए सही है?

क्या सुबह खाली पेट नींबू पानी सभी के लिए सही है?

कई लोग रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना पसंद करते हैं और इसे हेल्दी रूटीन का हिस्सा मानते हैं. नींबू पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जैसे पाचन में सुधार, शरीर को हाइड्रेट रखना और ताजगी महसूस होना. इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है. यही कारण है कि यह ड्रिंक सुबह के समय काफी लोकप्रिय हो गया है. कई लोग वजन कंट्रोल और डिटॉक्स के लिए भी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं. लेकिन हर हेल्दी चीज हर व्यक्ति के लिए सही हो, ऐसा जरूरी नहीं है.

रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. इसके पीछे वजह यह है कि नींबू में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो कुछ स्थितियों में शरीर पर हानिकारक असर डाल सकती है. कुछ लोगों को इसे पीने के बाद पेट में जलन, खट्टापन या असहजता महसूस हो सकती है. इसलिए इसे अपनी आदत बनाने से पहले यह समझना जरूरी है कि यह आपके शरीर के लिए सही है या नहीं. आइए जानते हैं कि नींबू पानी किसे नहीं पीना चाहिए.

सुबह खाली पेट नींबू पानी किसे नहीं पीना चाहिए?
डॉ. बताते हैं कि कुछ लोगों के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सही नहीं होता. जिन लोगों को एसिडिटी, गैस या पेट में जलन की समस्या रहती है, उन्हें इससे परेशानी बढ़ सकती है. नींबू का एसिड पेट में जलन को और बढ़ा सकता है. जिनका पेट सेंसिटिव होता है, उन्हें भी इसे लेने से बचना चाहिए.

Read More रास्ते में ही खराब हुई एंबुलेंस, 2 घंटे तड़पती रही पहाड़ी कोरवा गर्भवती; मौत के बाद पहुंची गाड़ी, बीएमओ बोले- अस्पताल तो डेढ़ साल से बंद है

इसके अलावा जिन लोगों के दांत कमजोर हैं या जिन्हें दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या है, उनके लिए भी नींबू पानी नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसका एसिड दांतों की परत को नुकसान पहुंचा सकता है. जिन लोगों को अल्सर या पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

Read More नवा रायपुर में बनेगा मध्य भारत का पहला न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी सेंटर, 250 करोड़ का प्रस्ताव; 22 हजार की PET-CT जांच 10 हजार में होने की उम्मीद

क्या पिएं?
अगर नींबू पानी आपके लिए सही नहीं है, तो आप सुबह के समय अन्य हेल्दी विकल्प चुन सकते हैं जैसे गुनगुना पानी पीना एक आसान और सुरक्षित विकल्प है, जो पाचन को बेहतर बनाता है. इसके अलावा आप सादा पानी, नारियल पानी या हर्बल ड्रिंक भी ले सकते हैं. ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और बिना किसी नुकसान के फायदा पहुंचाते हैं. अपनी सेहत के अनुसार सही ड्रिंक चुनना जरूरी होता है.

ये भी जानें
नींबू पानी पीते समय मात्रा और तरीका भी मायने रखता है. इसे बहुत ज्यादा मात्रा में या बहुत खट्टा बनाकर नहीं पीना चाहिए. अगर पीना हो, तो स्ट्रॉ का इस्तेमाल करना दांतों की सुरक्षा के लिए बेहतर होता है. साथ ही, शरीर की प्रतिक्रिया को समझना जरूरी है. अगर कोई परेशानी महसूस हो, तो इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए.

Tags:

Latest News

छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार
केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा