खाली पेट फल खाना सही या गलत? जानें न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की राय

खाली पेट फल खाना सही या गलत? जानें न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की राय

फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि आप इनको खा किस समय रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि खाली पेट फल खाना ज्यादा फायदेमंद है. सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं. ऐसे में सही जानकारी जानना जरूरी है. फल खाली पेट खाने चाहिए या नहीं इस बारे में न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स से जानते हैं.

डॉ. बताती हैं कि सुबह खाली पेट फल खाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि फल कौन सा खा रहे हैं. केला खाली पेट खाने से बचना चाहिए. लेकिन सेब, पपीता, तरबूज जैसे फलों को खाली पेट खाना अच्छा होता है.

खाली पेट फल खाने के फायदे
सुबह खाली पेट फल खाने से पाचन तंत्र एक्टिव हो जाता है. फल हल्के होते हैं और जल्दी पच जाते हैं, जिससे शरीर को एनर्जी मिल जाती है. फलों को खाने से आपको फाइबर, विटामिन मिलता है जो शरीर के लिए काफी जरूरी होता है. इसके अलावा फल पेट को भरा भी रखते हैं जिससे बार- बार कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है. फलों में मौजूद अलग- अलग एंजाइम आतों के लिए भी फायदेमंद होते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रात को फल कभी न खाएं और रोज रोज एक फल खाने की जगह अलग- अलग फल खाएं. अगर सेब की कीमत ज्यादा लगती है तो आप अमरूद खा सकते हैं. ये भी फायदेमंद होता है.

Read More Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय

क्या हर कोई व्यक्ति खाली पेट फल खा सकता है.
डॉ. बताती हैं क हर किसी के लिए खाली पेट फल खाना सही नहीं होता. जिन लोगों को कब्ज, एसिडिटी की समस्या होती है उनको खाली पेट फल खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा सीने में जलन या पेट दर्द हो सकता है. खासतौर पर केला और संतरा जैसे फल खाने से परेशानी हो सकती है. ऐसे लोगों को खाली पेट सीमित मात्रा में पपीता खाना चाहिए.

Read More Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत

क्या है सही तरीका?

  • फल हमेशा ताजे खाएं
  • जूस की बजाय पूरा फल खाएं
  • अलग-अलग फल मिलाकर ज्यादा मात्रा में न खाएं
  • फलों के तुरंत बाद खाना न खाएं
Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार