धूप में जाते ही सिरदर्द हो जाता है शुरू? जानें क्या है कारण

धूप में जाते ही सिरदर्द हो जाता है शुरू? जानें क्या है कारण

कई लोगों को अक्सर धूप में निकलते ही सिरदर्द होने की समस्या महसूस होती है. इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज करना ठीक नहीं होता, क्योंकि यह शरीर के किसी असंतुलन का संकेत हो सकता है. ऐसे लोगों में धूप लगते ही सिर भारी होना, आंखों में जलन, चक्कर आना, कमजोरी, पसीना ज्यादा आना या बेचैनी जैसे लक्षण दिख सकते हैं. कुछ मामलों में हार्ट की धड़कन तेज होना, ध्यान लगाने में परेशानी और थकान भी महसूस हो सकती है.

खासतौर पर जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या रहती है, डिहाइड्रेशन जल्दी होता है या जो लंबे समय तक खाली पेट रहते हैं, उन्हें इसका ज्यादा खतरा होता है. इसके अलावा, बच्चे, बुजुर्ग, प्रेगनेंट महिलाएं और बाहर काम करने वाले लोग भी इससे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है या जो पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे होते हैं, उनमें यह समस्या और जल्दी दिख सकती है. सही समय पर कारण समझना और सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि समस्या बढ़ने से रोकी जा सके. आइए जानते हैं कि धूप में जाते ही सिरदर्द क्यों होता है और इससे बचाव कैसे करें.

धूप में जाते ही सिरदर्द क्यों होता है?
डॉ. हैं कि धूप में निकलते ही सिरदर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. तेज धूप और गर्मी के कारण शरीर का तापमान अचानक बढ़ने लगता है, जिससे सिर में भारीपन और दर्द महसूस हो सकता है. शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी एक बड़ा कारण है, क्योंकि पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं.

Read More World Coffee Day: ब्लैक या मिल्क कॉफी, कौन सी बेहतर? जानें दूध मिलाने से नुकसान होता है या नहीं

इसके अलावा, तेज रोशनी आंखों पर असर डालती है, जिससे सिरदर्द ट्रिगर हो सकता है, खासकर उन लोगों में जिन्हें माइग्रेन की समस्या होती है. खाली पेट धूप में जाने से ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है, जो सिरदर्द को बढ़ाता है. तेज गर्म हवा, थकान और नींद की कमी भी इस समस्या को और गंभीर बना सकते हैं. इसलिए इन सभी कारणों को समझकर सावधानी रखना जरूरी होता है.

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

कैसे करें बचाव?
धूप में जाने से पहले कुछ आसान उपाय अपनाकर सिरदर्द से बचा जा सकता है. सबसे पहले, घर से निकलने से पहले पर्याप्त पानी जरूर पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे. सिर को ढकने के लिए टोपी, दुपट्टा या छाता इस्तेमाल करें, जिससे सीधे धूप का असर कम हो. आंखों को तेज रोशनी से बचाने के लिए सनग्लासेस पहनना भी फायदेमंद होता है. कोशिश करें कि दोपहर की तेज धूप में बाहर जाने से बचें और अगर जाना जरूरी हो तो हल्का और ढीला-ढाला कपड़ा पहनें. खाली पेट बाहर न निकलें, कुछ हल्का खाकर ही जाएं. ये छोटे-छोटे कदम सिरदर्द की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

ये भी जरूरी
अगर धूप में जाते ही बार-बार सिरदर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें. नियमित रूप से पर्याप्त पानी पीना, संतुलित डाइट लेना और सही नींद लेना बहुत जरूरी है. अगर सिरदर्द के साथ चक्कर, उल्टी या कमजोरी ज्यादा महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. साथ ही, माइग्रेन या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोग विशेष सावधानी बरतें. शरीर के संकेतों को समझना और समय पर ध्यान देना ही इस समस्या से बचने का सबसे अच्छा तरीका है.

Tags:

Latest News

धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति
‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद
पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला
कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश
Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए
CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल