क्या ज्यादा मसालेदार खाना आंतों को खराब करता है? एक्सपर्ट्स से जानें कितना है खतरा

क्या ज्यादा मसालेदार खाना आंतों को खराब करता है? एक्सपर्ट्स से जानें कितना है खतरा

कई लोग ऐसे हैं जो खाने में ज्यादा मसाला यूज करते हैं. उनको बिना अधिक मसाले के खाना स्वाद ही नहीं लगता है. लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या ज्यादा मसालेदार खाना आंतों को नुकसान पहुंचाता है? क्या ऐसा खाना सेहत को भी बिगाड़ता है. मसालेदार भोजन कितना खाना सही है और किन लोगों को नहीं खाना चाहिए. इस सवालों का जवाब एक्सपर्ट्स से जानते हैं.

डॉ. बताते हैं कि मसालेदार भोजन नुकसान करता है, लेकिन तब जब आप इसको ज्यादा मात्रा में खाते हैं. ज्यादा खाने से ये भोजन आंतों की लाइनिंग को नुकसान करता रहता है. इसका एकदम पता नहीं चलता है. शुरुआत में पेट में जलन, गैस, एसिडिटी होती है, लोग इसको नजरअंदाज करते रहते हैं और धीरे धीरे ये बड़ी समस्या बन जाती है.

अल्सर से लेकर आईबीएस की बीमारी का खतरा
डॉ बताते हैं कि जो लोग रोज या हफ्ते में तीन से चार दिन मसालेदार भोजन ही करते हैं उनको कुछ सालों में ही अलसर से लेकर Irritable Bowel Syndrome के लक्षण दिखने लगते हैं. ये दोनों बीमारियां ही पेट की सेहत के लिए खतरनाक होती है. मसालेदार भोजन से आंतों को लाइनिंग को हुए नुकसान के कारण अलसर होता है. और आईबीएस इसलिए होता है क्योंकि मसालेदार भोजन पाचन को भी गड़बड़ करने लगता हैं. हालांकि, हर व्यक्ति की सहनशक्ति अलग होती है. कुछ लोग मसालेदार भोजन को आसानी से भी पचा लेते हैं, जबकि कुछ को थोड़ी मात्रा में भी परेशानी होने लगती है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने शरीर में इन लक्षणों को समझें

Read More Breakfast Tips: सुबह उठने के कितनी देर बाद करना चाहिए नाश्ता? जानें एक्सपर्ट की सलाह

ये लक्षण तो मतलब मसालेदार खाना सूट नहीं कर रहा

Read More Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल

  • पेट में दर्द
  • सुईं जैसे चुभन का होना
  • उल्टी- दस्त
  • पेट में जलन
  • एसिडिटी
  • पेट भरा हुआ महसूस होना
  • पेट साफ न होना
  • भूख कम होना

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए मसालेदार भोजन
डॉ. कहते हैं कि अगर मसालेदार भोजन करने के बाद आपको ये लक्षण शरीर में दिखते हैं को मसालेदार भोजन न करें या कभी एक दो महीने में एक बाद ऐसा कुछ खा लें. लेकिन अगर ये दिक्ततें नहीं लग रही हैं तो आप ऐसा भोजन सीमित मात्रा में कर सकते हैं, लेकिन जिन लोगों को पेट से जुड़ी कोई भी बीमारी है उनको इस भोजन से परहेज करने की जरूरत है.

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप