किसानों ने धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3286 प्रति क्विंटल करने की मांग

IMG_20260131_165912

राष्ट्रीय जगत विजन। प्रदेश किसान संघ छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न किसान संगठनों ने आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने गांधी स्मृति सभा का आयोजन कर दाम सत्याग्रह की घोषणा की है। किसानों ने धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3286 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की । साथ ही पिछले वर्ष की वृद्धि राशि 117 प्रति क्विंटल का भुगतान और राजीव गांधी न्याय योजना की बकाया चौथी किस्त देने की मांग भी उठाई। वहंीं केंद्र सरकार से समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू करने की मांग की गई।

            प्रदेश किसान संघ के संयोजक सुदेश ने बताया कि गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए किसान मजदूर अपने अधिकारों के लिए एकजुट संघर्ष करेंगे। तो प्रगतिशील किसान संगठन के राजकुमार गुप्ता ने किसानों की जमीन और उपज पर बढ़ते खतरे को रेखांकित किया। आज गांधी जी की पुण्यतिथि है। इस मौके में हम उनको नमन करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए किसानों के जो संघर्ष हैं उनको आगे बढ़ाने का यहां पे संकल्प लेने के लिए तमाम छत्तीसगढ़ के किसान संगठन इक_े हुए हैं। उन्होंने गांधी स्मृति सभा के बाद दाम सत्याग्रह की औपचारिक घोषणा की है। दाम सत्याग्रह यानी जो कीमत का सत्याग्रह है। हर साल समर्थन मूल्य में वृद्धि होने के बावजूद किसानों को समर्थन मूल्य वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा है। 117 रूपए पिछले साल वृद्धि हुई थी। वह नहीं दी गई। इस साल 69 रूपए फिर वृद्धि हुई। सकल वृद्धि 186 की हो गई। तो हमारी यह मांग है कि ?117 अंतर की राशि दी जाए। 3286 के हिसाब से इस साल के धान का भुगतान किया जाए।

Read More CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

समर्थन मूल्य गारंटी कानून का संसद से पास का उठा मुद्दा 

Read More बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर

भूपेश बघेल सरकार के दौरान राजीव गांधी किसान न्याययोजना की बची हुई किस्त भुगतान करने के साथ ही कें द्र सरकार से आग्रह करते हैं कि समर्थन मूल्य गारंटी कानून का संसद से पास कराएं। धान का समर्थन मूल्य सुनिश्चित हो सके। आज इस दाम सत्याग्रह की यहां से हम औपचारिक घोषणा सारे संगठन मिलकर किए। उन्होंने बताया कि आज की सभा के बाद जो संदेश है वह प्रदेश के एक-एक किसान तक पहुंचेगा और व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार