फरवरी में मोहब्बत का नॉस्टैल्जिया बम! ‘तेरे नाम’ समेत 3 कल्ट फिल्मों की री-रिलीज से वैलेंटाइन वीक हिट

फरवरी में मोहब्बत का नॉस्टैल्जिया बम! ‘तेरे नाम’ समेत 3 कल्ट फिल्मों की री-रिलीज से वैलेंटाइन वीक हिट

नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक से ठीक पहले बॉलीवुड एक बार फिर दर्शकों की भावनाओं पर दांव लगाने जा रहा है। इस बार नई लव स्टोरीज़ नहीं, बल्कि पुरानी और कल्ट फिल्मों की री-रिलीज से सिनेमाघरों में रौनक लौटाने की तैयारी है। पिछले साल हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स को भरोसा है कि नॉस्टैल्जिया आज भी बॉक्स ऑफिस का सबसे मजबूत हथियार है।

23 साल बाद फिर लौटेगा राधे का दर्द
साल 2003 में रिलीज हुई सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर ‘तेरे नाम’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म को 27 फरवरी 2026 को दोबारा रिलीज किया जाएगा। राधे की अधूरी मोहब्बत, उसका पागलपन और दर्द आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। यही वजह है कि इस री-रिलीज की खबर सामने आते ही सलमान के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

फैंस ने जताई मूवी रिलीज की खुशी
तेरे नाम को सलमान खान के करियर की बेस्ट फिल्मों में गिना जाता है। वहीं सलमान के फैंस इस खबर के बाद से काफी एक्साइटेड हैं। एक फैन ने ट्वीट किया, "राधे की कहानी एक बार फिर हमारे दिलों को झकझोरने के लिए लौट आई है! 23 साल के लंबे गैप के बाद, बॉलीवुड की सबसे दुखद प्रेम कहानी के दर्द और जुनून को फिर से जीने का समय आ गया है। बड़े पर्दे पर इस दीवानगी के लिए तैयार हो जाइए!"WhatsApp-Image-2026-01-31-at-2.21.12-PM-1769855698457

Read More Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में थमा सफर; राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई

शाह रुख खान की फिल्म भी होगी रि-रिलीज
बता दें कि इसके अलावा आशिकों के लिए दो अन्य कल्ट फिल्मों को रि-रिलीज करने का प्लान बनाया है। शाह रुख खान की फिल्म 'देवदास' जोकि साल 2002 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी इसे भी रि-रिलीज किया जाएगा। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स नजर आए थे। देवदास बड़े पर्दे पर 6 फरवरी को पीवीआर ऑइनॉक्स में दस्तक देगी।

इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म 'युवा' भी दोबारा से पीवीआर ऑइनॉक्स में 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है। मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। ये दिल आशिकाना भी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार