ब्रेकिंग न्यूज : शिक्षक प्रमोशन पोस्टिंग,संशोधन घोटाले में सबसे बड़ी कार्रवाई, संशोधन निरस्त करने का शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश, साथ ही JD पर अपराध दर्ज कराने का दिऐ आदेश

ब्रेकिंग न्यूज : शिक्षक प्रमोशन पोस्टिंग,संशोधन घोटाले में सबसे बड़ी कार्रवाई, संशोधन निरस्त करने का शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश, साथ ही JD पर अपराध दर्ज कराने का दिऐ आदेश

ब्रेकिंग न्यूज : शिक्षक प्रमोशन पोस्टिंग,संशोधन घोटाले में सबसे बड़ी कार्रवाई, संशोधन निरस्त करने का शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश, साथ ही JD पर अपराध दर्ज कराने का दिऐ आदेश रायपुर : शिक्षक प्रमोशन पोस्टिंग मामले से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शिक्षक प्रमोशन के बाद संशोधित हुई पोस्टिंग लिस्ट को निरस्त किया जायेगा। […]

ब्रेकिंग न्यूज : शिक्षक प्रमोशन पोस्टिंग,संशोधन घोटाले में सबसे बड़ी कार्रवाई, संशोधन निरस्त करने का शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश, साथ ही JD पर अपराध दर्ज कराने का दिऐ आदेश



रायपुर : शिक्षक प्रमोशन पोस्टिंग मामले से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शिक्षक प्रमोशन के बाद संशोधित हुई पोस्टिंग लिस्ट को निरस्त किया जायेगा। वहीं निलंबित हुए सभी जेडी के खिलाफ FIR के भी निर्देश हैं। जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद जल्द ही डीपीआई की तरफ से निर्देश जारी कर दिया जायेगा। इससे पहले आज शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने इस संदर्भ में अधिकारियों को निर्देश दे दिया है। आज शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने मंत्रालय में शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, सचिव एस भारतीदासन सहित डीपीआई व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में प्रमोशन व पोस्टिंग को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।

सूत्रों के मुताबिक शिक्षा मंत्री ने बैठक में पोस्टिंग में संशोधन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही अब तक की हुई कार्रवाई की सिलसिलेवार जानकारी भी ली। जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रमोशन यथावत रहेगा, लेकिन प्रमोशन के बाद पोस्टिंग में जो संशोधन हुआ है, उसे निरस्त किया जाये।

Read More अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को ये भी कहा है कि जहां-जहां गड़बड़ियां मिला है वहां के जेडी के खिलाफ FIR भी करायी जाये। बैठक में अधिकारियों को मिले इस निर्देश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचना तय है। आपको बता दें कि इस मामले में अभी तक शिक्षा मंत्री बिलासपुर के संयुक्त संचालक एसके प्रसाद, सरगुजा जेडी हेमंत उपाध्याय, दुर्ग के संयुक्त संचालक और रायपुर संयुक्त संचालक के कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की थी। हालांकि उस दौरान राष्ट्रीय जगत विजन से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि जल्द ही इस मामले में FIR भी करायी जायेगी। अब शिक्षा मंत्री ने इस मामले में आज अधिकारियों को FIR के निर्देश भी दे दिये हैं।

Read More केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री के पास आयी शिकायत के आधार पर सभी संभागों में प्रमोशन में पोस्टिंग के संशोधन के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद शिक्षा मंत्री सभी संभागों में कमिश्नर को इस मामले में जांच के आदेश दिये। जिसके बाद बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा के संयुक्त संचालक के खिलाफ मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें सस्पेंड करने का आदेश दिया गया। आपको बता दें कि प्रदेश में 4000-4500 से ज्यादा शिक्षकों के प्रमोशन में संशोधन हुआ था। अब उन संशोधन को निरस्त करने का आदेश शिक्षा मंत्री ने दे दिया है।

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी