नेशनल हेराल्ड मामले में आज चौथे दिन पुछताछ करेगी राहुल गांधी से ED

नेशनल हेराल्ड मामले में आज चौथे दिन पुछताछ करेगी राहुल गांधी से ED

नेशनल हेराल्ड मामले में आज चौथे दिन पुछताछ करेगी राहुल गांधी से ED नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे। इससे पहले तीन दिन राहुल गांधी से ईडी पूछताछ कर चुकी है। आज चौथी बार ईडी के सामने पूछताछ […]

नेशनल हेराल्ड मामले में आज चौथे दिन पुछताछ करेगी राहुल गांधी से ED

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे। इससे पहले तीन दिन राहुल गांधी से ईडी पूछताछ कर चुकी है।

आज चौथी बार ईडी के सामने पूछताछ के लिए राहुल गांधी पेश होंगे। ईडी नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। जिस तरह से राहुल गांधी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया उसके बाद कांग्रेस ने इसके खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया था। आज एक बार फिर से कांग्रेस राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र राहुल गांधी के खिलाफ बदले की राजनीति कर रहा है।

Read More राजधानी में खाकी का खौफ खत्म? अमित शाह के दौरे के बीच वीवीआईपी इलाके में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से सरेराह लूट

Read More तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड के सांसद राहुल गांधी से ईडी ने 13 जून से 15 जून तक लगातार तीन दिन तक पूछताछ की थी। रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी से ईडी ने शुक्रवार को फिर से पेश होने के लिए कहा था लेकिन राहुल गांधी ने अपील की थी कि उन्हें शुक्रवार को छूट दी जाए वह एक बार फिर से सोमवार को पूछताछ के लिए आ जाएंगे। इसके बाद ईडी ने राहुल गांधी को फिर से पूछताछ के लिए आने के लिए समन भेजा। राहुल गांधी की अपील की ईडी ने स्वीकार कर लिया था। दरअसल राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हैं, ऐसे में 17-20 जून तक के लिए ईडी ने राहुल गांधी को छूट दे दी थी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को ट्वीट कर के लिखा कि कल लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस युवा के खिलाफ अग्निपथ भर्ती योजना और मोदी सरकार की बदले की राजनीति के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाने के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शाम को राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेगा। बता दें कि इससे पहले ईडी ने राहुल गांधी से यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में गांधी परिवार के स्वामित्व को लेकर पूछताछ की थी और किस तरह से असोसिएटेड जर्नल्स इससे जुड़ी है। बता दें कि असोसिएटेड जर्नल्स ही नेशनल हेराल्ड अखबार को चलाती है।

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि