संभागायुक्त कावरे ने सुशासन तिहार शिविरों का लिया जायजा, लोगों की समस्याओं को सुना

संभागायुक्त कावरे ने सुशासन तिहार शिविरों का लिया जायजा, लोगों की समस्याओं को सुना

बिलासपुर। बिलासपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने बुधवार को सुशासन तिहार के तहत विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिलासपुर नगर निगम के तोरवा क्षेत्र के सामुदायिक भवन और मस्तूरी विकासखंड के दर्रीघाट पंचायत में पहुंचकर लोगों से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा के अमरताल ग्राम पंचायत में भी चल रहे शिविर का निरीक्षण किया।

 

तोरवा में 27 आवेदन प्राप्त, शिकायतों से ज़्यादा मांगें

Read More Mungeli News: सीएम विष्णुदेव साय आज मुंगेली को देंगे 465 करोड़ की सौगात, 24 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

बिलासपुर नगर निगम के तोरवा स्थित शिविर में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संभागायुक्त को बताया कि अब तक कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्राप्त आवेदनों में शिकायतों की संख्या कम है, जबकि विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन अधिक हैं। संभागायुक्त कावरे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शिविर का अधिक से अधिक प्रचार करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकें। उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है।

Read More जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

 

दर्रीघाट में भूमिहीन कृषि मजदूरों और शौचालय की मांग अधिक

 

मस्तूरी विकासखंड के दर्रीघाट पंचायत में निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त को जानकारी दी गई कि अब तक 167 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों में भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत सहायता और शौचालय निर्माण की मांग प्रमुख है। संभागायुक्त ने मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री प्रवेश पैकरा को धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया, क्योंकि शिविर में सड़क निर्माण से संबंधित मांग भी आई थी।

 

अमरताल में 136 आवेदन, सभी को ऑनलाइन करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा के अमरताल ग्राम पंचायत में संभागायुक्त ने आवेदन प्राप्ति की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों ने बताया कि अब तक 136 आवेदन प्राप्त हुए हैं। संभागायुक्त कावरे ने सभी आवेदनों को तत्काल ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए ताकि उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका समाधान करने के लिए निर्देशित किया।

 

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप