जिला प्रशासन ने फ्लेक्सों में कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया के साथ भी प्रोटोकॉल को किया नजरअंदाज : सिद्धांशू मिश्रा

IMG20260127153741 राष्ट्रीय जगत विजन। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए फ्लेक्स में केवल सत्ता पक्ष के विधायकों की फोटो को लगाने के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि जिले में होने वाले कोई भी ऐसे शासकीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को प्रोटोकॉल के अनुसार सभी को सम्मान और स्थान दिया जाना चाहिए । 

            दरअसल, जिला कांग्रेस कमेटी एके शहरी अध्यक्ष सिद्धांशू मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर पूरे शहर में राष्ट्रीय पर्व जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए फ्लेक्स में केवल सत्ता पक्ष के विधायकों की फोटो वाली फ्लेक्स लगाया गया है। जबकि बिलासपुर जिले में कुल छः विधायक हैं जिसमे 4 भाजपा के और दो विधायक कांग्रेस से निर्वाचित है। प्रोटोकॉल की दृष्टि से सभी विधायको का अधिकार एक समान है और उन्हें वह सम्मान मिलना भी चाहिए ।

 

Read More GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग

लगाई गई राष्ट्रीय पर्व किसी पार्टी विशेष कार्यक्रम नहीं होता है और ऐसे पर्व पर विपक्ष के विधायकों उचित सम्मान न मिलना न्याय संगत नहीं है। फ्लेक्सों में कांग्रेस विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के साथ भी प्रोटोकॉल को नजर अंदाज किया गया है। वहीं एक भी फ्लेक्स में कांग्रेस के विधायकों की फोटो नहीं लगाई गई । इससे जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर प्रशासन की इस रवैए से नाराज है और इस दोबारा पुनरावृति न हो सभी जनप्रतिनिधियों को प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मान और स्थानदी जाने की मांग रखी है। इससे कलेक्टर ने मामले को लेकर आश्वासन दिया है।

Read More CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

 

     

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार