Live-in Relationship का खौफनाक अंत: बाप-बेटे ने मिलकर युवती की हत्या, ‘सावधान इंडिया’ देखकर ठिकाने लगाई लाश

Live-in Relationship का खौफनाक अंत: बाप-बेटे ने मिलकर युवती की हत्या, ‘सावधान इंडिया’ देखकर ठिकाने लगाई लाश

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक दिल दहला देने वाला मर्डर केस सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती की हत्या उसी के पार्टनर ने अपने पिता और दोस्त के साथ मिलकर कर दी। शादी का दबाव इस कदर भारी पड़ा कि आरोपियों ने साजिश रचकर युवती की जान ले ली और सबूत मिटाने के लिए शव को वाटरफॉल में फेंक दिया।

यह सनसनीखेज मामला रानी दहरा वाटरफॉल और बोड़ला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, मृतका सुखबती बैगा (24) और आरोपी देवेंद्र जायसवाल (26) पुणे में लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। सुखबती पहले से शादीशुदा थी और अपने पार्टनर पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे आरोपी और उसका परिवार नाराज था।comp-130_1774586065

जांच में सामने आया कि देवेंद्र और उसके पिता केशव प्रसाद ने मिलकर सुखबती को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत उसे घूमाने के बहाने वाटरफॉल ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद सहयोगी मनोज पटेल के साथ मिलकर उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को पानी में फेंक दिया गया ताकि पहचान और सबूत दोनों मिट जाएं।comp-132_1774586080

Read More Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार

19 मार्च को ग्रामीणों ने वाटरफॉल में एक अज्ञात महिला का शव देखा, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती हालत में शव की पहचान मुश्किल थी, लेकिन दो दिन की जांच, लोकेशन ट्रैकिंग और परिजनों से पूछताछ के बाद मृतका की पहचान हुई और आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई। 24 मार्च को देवेंद्र को पुणे से गिरफ्तार किया गया। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने पिता और दोस्त के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद 25 मार्च को पुलिस ने केशव प्रसाद और मनोज पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया।image-3_1774585600

Read More BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने और शव को ठिकाने लगाने का तरीका टीवी क्राइम शो देखकर सीखा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में शामिल एक अन्य सहयोगी की भूमिका की भी जांच जारी है। यह मामला न केवल रिश्तों में बढ़ते तनाव और सामाजिक दबाव को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि अपराधी किस तरह योजनाबद्ध तरीके से अपराध को अंजाम देने लगे हैं।

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग