Raipur Murder Mystery: जमीन में दफन मिला युवक का शव, रायपुर में सनसनी, ऐसे हुई पहचान

Raipur Murder Mystery: जमीन में दफन मिला युवक का शव, रायपुर में सनसनी, ऐसे हुई पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सुनसान इलाके में जमीन के नीचे दफन एक युवक का शव बरामद हुआ। चौंकाने वाली बात यह रही कि शव का एक हाथ और एक पैर मिट्टी के बाहर दिखाई दे रहा था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाटा गांव का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या कर उसे जमीन में दबाया गया था, ताकि पहचान छिपाई जा सके।

पुलिस के अनुसार, शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा के रूप में की गई है, जो शदाणी दरबार क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पहचान होने के बाद पुलिस अब हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।whatsapp-image-2026-03-21-at-34205-pm_1774088383

Read More बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Read More Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस स्थान पर शव मिला वह काफी सुनसान इलाका है, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए शव को दफना दिया।

पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। यह घटना राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली साबित हो रही है।

Latest News

पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश
West Bengal Politics: TMC के नाम-चिह्न पर EC का बड़ा फैसला, दोनों गुटों को चुनना होगा नया नाम-सिंबल; उपचुनाव से पहले बदला पूरा समीकरण
CG News: PDS के स्टॉक में बड़ा झोल! 31.75 लाख का चावल-शक्कर-नमक मिला कम, एक फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट
पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी