Raipur Jail Break: इलाज के बहाने आया, हथकड़ी सहित हो गया फरार

Raipur Jail Break: इलाज के बहाने आया, हथकड़ी सहित हो गया फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मेकाहारा अस्पताल से इलाज के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में सजायाफ्ता कैदी जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान साहेब कुमार ताती के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और तीन साल पहले दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था।

इलाज के दौरान दिया चकमा
जानकारी के अनुसार, कैदी को मेडिकल जांच और इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान उसने मौका पाकर सुरक्षा में तैनात जवानों को चकमा दिया और हथकड़ी सहित फरार हो गया। इस घटना ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अलर्ट, शहर में नाकेबंदी
मामले की पुष्टि करते हुए मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शहर के प्रमुख स्थानों पर नाकेबंदी की गई है और आसपास के जिलों को भी अलर्ट किया गया है।

Read More CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब इलाज के दौरान कैदी फरार हुआ हो। इससे पहले भी सुरक्षा में चूक के कारण कई कैदी पुलिस की पकड़ से भाग चुके हैं, जिससे जेल और पुलिस व्यवस्था की कार्यशैली पर बार-बार सवाल उठते रहे हैं।

Read More कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई