Raipur Fraud Case: फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का खुलासा, 2.34 करोड़ ठगी में महिला गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी पकड़े गए

Raipur Fraud Case: फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का खुलासा, 2.34 करोड़ ठगी में महिला गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी पकड़े गए

रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों की ठगी से जुड़े फर्जी डिग्री रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने और नकली मेडिकल डिग्री तैयार करने के नाम पर हुई 2.34 करोड़ की ठगी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बार दिल्ली से पकड़ी गई साक्षी सिंह फर्जी MBBS और BAMS डिग्री तैयार कर गिरोह को सप्लाई करती थी।

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान साक्षी सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर पुणे की डी.वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी डिग्रियां तैयार करती थी और इन्हें गिरोह को उपलब्ध कराती थी।

पुलिस ने आरोपी के पास से 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें फर्जी दस्तावेजों और संपर्कों से जुड़े अहम डिजिटल सबूत मिलने की संभावना है। इन डिवाइस की फॉरेंसिक जांच के जरिए पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। यह मामला 17 फरवरी 2026 को सामने आया था, जब शिकायतकर्ता संजय निराला ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके रिश्तेदारों को पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने और वैध डिग्री दिलाने का झांसा देकर 2.34 करोड़ की ठगी की गई। 

Read More अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग

इस केस में इससे पहले भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर और राकेश रात्रे को गिरफ्तार किया जा चुका है। साक्षी सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब कुल 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस का मानना है कि यह सिर्फ एक ठगी का मामला नहीं, बल्कि संगठित फर्जी डिग्री नेटवर्क का हिस्सा है, जिसके तार अन्य राज्यों तक फैले हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश और पूरे रैकेट की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

Read More व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत

Latest News

NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल