Raipur Cyber Fraud Bust: रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, लग्जरी फ्लैट से चलता था पूरा खेल, 41 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

Raipur Cyber Fraud Bust: रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, लग्जरी फ्लैट से चलता था पूरा खेल, 41 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने इंटर-स्टेट साइबर ठगी नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए फर्जी कॉल सेंटर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की गई कार्रवाई में पुलिस ने शहर के दो प्रमुख कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर छापेमारी कर 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि इस पूरे रैकेट के तार अहमदाबाद से जुड़े हैं और मास्टरमाइंड अभी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह का संचालन अहमदाबाद निवासी विकास शुक्ला और संजय शर्मा कर रहे थे, जो समय-समय पर रायपुर आकर नेटवर्क को निर्देश देते और फिर वापस लौट जाते थे। आरोपियों ने शहर के पिथालिया कॉम्प्लेक्स और अंजनी टावर में ऑफिस किराए पर लेकर कॉल सेंटर संचालित किया, वहीं ‘पाम बेलागियो’ में लग्जरी फ्लैट लेकर ऑपरेशन को मैनेज किया जाता था। अब पुलिस इन मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है और मकान मालिकों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।image-2026-03-26t102146020_1774500746

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाता था। भारत के समय अनुसार रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक सक्रिय रहकर आरोपी अमेरिका के बैंक ग्राहकों को कॉल करते थे और उन्हें CIBIL स्कोर खराब होने या लोन किस्त बकाया होने का डर दिखाकर उनकी बैंक डिटेल हासिल कर लेते थे। इसके बाद चाइनीज ऐप के जरिए ऑनलाइन चेक जनरेट कर लाखों डॉलर की ठगी को अंजाम दिया जाता था।

Read More बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

इस नेटवर्क में काम करने वाले युवाओं को खास ट्रेनिंग दी जाती थी। अधिकांश कर्मचारी 12वीं पास थे और अंग्रेजी में कमजोर होने के बावजूद हिंदी में लिखी स्क्रिप्ट पढ़कर विदेशी ग्राहकों से बात करते थे। जटिल सवाल आने पर कॉल तुरंत सीनियर अधिकारियों को ट्रांसफर कर दी जाती थी। गिरोह में मैनेजर स्तर के आरोपियों को 30 हजार रुपए तक और कॉलर्स को 15-20 हजार रुपए तक वेतन दिया जाता था।image-2026-03-26t102108476_1774500828

Read More 12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य प्रभारियों रोहित यादव, सौरभ सिंह और गौरव यादव को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, फरार मास्टरमाइंड की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क के वित्तीय लेनदेन व अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी