पुलिस वाहन से हथकड़ी खोल भागा कैदी, जशपुर में प्रधान आरक्षक समेत 5 निलंबित

एसएसपी ने लिया संज्ञान, लापरवाही पर तत्काल सस्पेंशन और विभागीय जांच शुरू

पुलिस वाहन से हथकड़ी खोल भागा कैदी, जशपुर में प्रधान आरक्षक समेत 5 निलंबित

जशपुर/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस की भारी चूक सामने आई है, जहाँ न्यायालय में पेशी के बाद लौटते समय एक आरोपी पुलिस वाहन से फरार हो गया। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, इनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

मामला 2 जून का है, जब आरोपी रितेश को कुनकुरी न्यायालय में पेश किया गया था। कोर्ट से लौटते समय वह अन्य छह आरोपियों के साथ पुलिस वाहन में सवार था। वापसी के दौरान आरोपी ने सतर्कता में चूक का फायदा उठाकर हथकड़ी खोल ली और चलते वाहन से भाग निकला। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रधान आरक्षक सुनसाय एक्का और आरक्षक लव कुश पैंकरा, जनक साय, डायमंड तिग्गा एवं पुतूरु राम को सस्पेंड कर दिया है। सभी को रक्षित केन्द्र जशपुर भेजा गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Read More दुर्ग पुलिस तबादलों पर विवादित शिकायत: शिकायतकर्ता के पुराने रिकॉर्ड गड़बड़, अब विभागीय रंजिश की आशंका

एसएसपी ने मामले की प्राथमिक जांच एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है ।

Read More 50 से अधिक चाकूबाजों और नशे के कारोबारियों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, आद्यतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा