NJV DESK छत्तीसगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन सिर्फ कागजों में! हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब, पूछा- कहां से आ रही पॉलिथीन?

NJV DESK छत्तीसगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन सिर्फ कागजों में! हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब, पूछा- कहां से आ रही पॉलिथीन?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन पर प्रतिबंध होने के बावजूद इसका खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है। सिस्टम की इस घोर लापरवाही और विभागीय नाकामी पर अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने इस मामले में राज्य सरकार के मुख्य सचिव (Chief Secretary) को तलब करते हुए शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कड़े शब्दों में पूछा है कि जब प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित है, तो बाजारों में इसका अनियंत्रित उपयोग कैसे हो रहा है?

पर्यावरण संरक्षण मंडल की खामोशी से बिगड़े हालात

राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, उपयोग, विक्रय, वितरण, परिवहन, संग्रहण और आयात पर कानूनी रूप से पूरी तरह से रोक लगी हुई है। इसके बावजूद राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर तक हर छोटी-बड़ी दुकानों में इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल और नगरीय निकायों की निष्क्रियता के चलते रायपुर निवासी नितिन सिंघवी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की है।
सिंघवी अगस्त 2024 से लगातार शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर इस खतरनाक प्लास्टिक पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। जब जिम्मेदार अधिकारियों और पर्यावरण विभाग ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो मामला हाईकोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया।

Read More तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

फुटकर नहीं, पूरी 'सप्लाई चेन' ध्वस्त करने की मांग

Read More Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार

याचिका में अदालत के सामने सबसे अहम मुद्दा 'सप्लाई चेन' का उठाया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि छोटे दुकानदारों पर सिर्फ दिखावटी जुर्माने की कार्रवाई से यह समस्या खत्म नहीं होगी। याचिकाकर्ता ने राज्य शासन को कटघरे में खड़ा करते हुए मांग की है कि:
 
उच्च स्तरीय समिति बने

 आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में तत्काल एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए।
 उत्पादकों पर कसे नकेल:

 यह समिति सबसे पहले खुफिया तरीके से यह पता लगाए कि प्रतिबंध के बावजूद ये कैरी बैग्स और पॉलिथीन किन फैक्ट्रियों में निर्मित हो रहे हैं और किस बॉर्डर से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे हैं।

 जड़ से खात्मा: नियमों का उल्लंघन करने वाले बड़े उत्पादकों (Manufacturers) और सप्लायर्स पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि प्रतिबंधित प्लास्टिक की पूरी सप्लाई चेन को जड़ से ध्वस्त किया जा सके।

13 मई को होगी अगली सुनवाई, प्रशासन में हड़कंप

हाईकोर्ट की डबल बेंच ने जनहित याचिका में उठाए गए बिंदुओं को बेहद गंभीरता से लिया है। अदालत ने स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए नुकसानदेह इस प्लास्टिक के चलन पर रोक लगाने में विफल रहे सरकारी तंत्र से तीखे सवाल किए हैं।
अब मुख्य सचिव को शपथ पत्र पर यह बताना होगा कि सरकार ने इस माफिया और सप्लाई चेन को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर क्या कदम उठाए हैं। मामले की अगली सुनवाई 13 मई  को निर्धारित की गई है। 

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO