Bastar में गांजा सिंडिकेट का भंडाफोड़: मलकानगिरी से सप्लाई, 54 किलो गांजा जब्त, राजस्थान-यूपी कनेक्शन वाले 6 तस्कर गिरफ्तार

Bastar में गांजा सिंडिकेट का भंडाफोड़: मलकानगिरी से सप्लाई, 54 किलो गांजा जब्त, राजस्थान-यूपी कनेक्शन वाले 6 तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। बोधघाट थाना क्षेत्र में गोयल धर्मशाला पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 26.97 लाख रुपये बताई जा रही है, जिससे इस गिरोह के बड़े नेटवर्क की ओर संकेत मिलता है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से अलग-अलग राज्यों में तस्करी को अंजाम दे रहा था। ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लाकर जगदलपुर में स्टोर किया जाता था, जहां से इसे राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता था। इस नेटवर्क में स्थानीय स्तर पर कुछ आरोपी मध्यस्थ की भूमिका निभाते थे, जो तस्करों और सप्लाई चैन के बीच कड़ी का काम कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न राज्यों के सदस्य शामिल हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि गिरोह का संचालन बहु-राज्यीय स्तर पर किया जा रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की पहचान कर कार्रवाई तेज की जाएगी।

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग