Durg Gas Agency Controversy: सिलेंडर लेने गए ग्राहक की पिटाई, बाउंसरों की गुंडागर्दी का VIDEO वायरल

Durg Gas Agency Controversy: सिलेंडर लेने गए ग्राहक की पिटाई, बाउंसरों की गुंडागर्दी का VIDEO वायरल

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गैस एजेंसी में बाउंसरों की तैनाती अब विवाद का कारण बन गई है। भिलाई के खुर्सीपार इलाके स्थित शताक्षी गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने पहुंचे एक ग्राहक के साथ बाउंसरों द्वारा कथित मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को तूल दे दिया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी संचालक ने बाउंसर तैनात किए थे, लेकिन व्यवस्था संभालने के बजाय स्थिति बिगड़ गई। लाइन में लगे एक युवक और बाउंसर के बीच मामूली विवाद हुआ, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि बाउंसरों ने युवक के साथ धक्का-मुक्की की, कपड़े फाड़ दिए और उसे खींचते हुए मारपीट की।comp-175_1774509649

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मौके पर मौजूद अन्य ग्राहकों ने भी नाराजगी जताई। कुछ लोगों के साथ भी कथित रूप से धक्का-मुक्की की गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, गैस एजेंसी प्रबंधन इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है और मीडिया से दूरी बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।comp-176_1774509636

Read More Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी में लंबे समय से अव्यवस्था बनी हुई है और ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार आम बात हो गई है। सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को सम्मानजनक व्यवहार नहीं मिलता। अब इस घटना के बाद प्रशासन से एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और व्यवस्था सुधारने की मांग तेज हो गई है।

Read More बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Latest News

रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल
धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा
2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’
CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में
कोरोना के बाद भी PPE किट की सप्लाई जारी, जरूरी दवाओं का इंतजार! छत्तीसगढ़ में मेडिकल सप्लाई सिस्टम पर उठे सवाल
₹16,999 में OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस
ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका
अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता
16 साल से सेवा पुस्तिका नहीं जांची, रिटायरमेंट होते ही दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक
छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू
Ganpati Visarjan 2026: विसर्जन से पहले टूट जाए गणपति बप्पा की मूर्ति, तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यताएं
रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम