हिस्ट्रीशीटर दीपक और आईपीएस अफसरों के नेक्सस की जांच की उठी मांग काली कमाई खपाने वाला बदमाश बेनकाब होटल सील

हिस्ट्रीशीटर दीपक और आईपीएस अफसरों के नेक्सस की जांच की उठी मांग काली कमाई खपाने वाला बदमाश बेनकाब होटल सील

रायपुर। महिला डीएसपी कल्पना वर्मा को फर्जी चैट से फंसाने वाले हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन और आईपीएस अधिकारियों के कनेक्शन की जांच की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। मामले में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि दीपक टंडन ईओडब्ल्यू सहित प्रदेश के कई बड़े आईपीएस और पुलिस अफसरों का राजदार है। वह इन दागी अफसरों के काले धन को सफेद करने का काम करता है। इसी साठगांठ और काली कमाई के खेल के चलते बड़े अफसरों ने डीएसपी कल्पना वर्मा मामले में इस हिस्ट्रीशीटर का खुलकर सपोर्ट किया था। दूसरी तरफ इस बदमाश की एक और करतूत उजागर हुई है। दीपक टंडन ने एक महिला का होटल किराए पर लिया और फिर दादागिरी दिखाते हुए उस पर कब्जा जमा लिया। सालों तक टैक्स नहीं पटाने पर अब नगर निगम ने इस होटल को सील कर दिया है।

आईपीएस अफसरों का पैसा बाजार में लगाता है बदमाश

दीपक टंडन केवल जमीनों पर कब्जा नहीं करता बल्कि वह पुलिस महकमे के कई बड़े आईपीएस अधिकारियों के सिंडिकेट का अहम हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस और ईओडब्ल्यू के कुछ अफसरों की काली कमाई का पैसा टंडन ही बाजार में खपाता है। वह काले धन को सफेद करने का मास्टरमाइंड है। यही वजह है कि जब उसने डीएसपी कल्पना वर्मा को फंसाने की साजिश रची तो इन अफसरों ने बिना सही जांच किए उसका साथ दिया। अब इन सभी मामलों में हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन और आईपीएस अधिकारियों के गहरे कनेक्शन की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। टंडन इन अफसरों के राज जानता है इसलिए लंबे समय से वह कानून की पकड़ से बाहर रहकर अपराध कर रहा था।

किराएदार से बन बैठा था होटल का मालिक

इस हिस्ट्रीशीटर ने सरिता बाजपेई नाम की महिला से होटल वेलकम श्री बकायदा एग्रीमेंट के तहत किराए पर लिया था। कुछ महीने बाद ही उसने अपनी नीयत बदल ली। उसने महिला को किराया देना बंद कर दिया और दबंगई दिखाते हुए पूरे होटल पर कब्जा कर लिया। वह खुद को होटल का असली मालिक बताकर शहर में धौंस जमाता था। जानकारी तो यह भी है कि इस होटल से वह कई अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा था।

Read More कोल लेवी वसूली: सूर्यकांत की सीक्रेट डायरी से फंसी विधायक की गर्दन, ईओडब्ल्यू दफ्तर में देवेंद्र से दो घंटे पूछताछ

2 लाख से ज्यादा का टैक्स बकाया तो निगम ने की सील 

अवैध कब्जे के बाद टंडन ने सालों तक नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया। जब बकाया टैक्स लगभग 2 लाख से ज्यादा हो गया और कई नोटिस के बाद भी टंडन ने कोई जवाब नहीं दिया तो निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया। जब निगम ने जब्ती का पंचनामा तैयार किया तो उसमें संपत्ति की असली मालिक के रूप में सरिता बाजपेई का ही नाम मिला। इस सरकारी दस्तावेज ने टंडन के झूठ की पोल खोल दी।

Read More पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल

फर्जी चैट से रची थी डीएसपी के निलंबन की साजिश

होटल सील होने के बाद डीएसपी कल्पना वर्मा प्रकरण की सच्चाई भी बाहर आ रही है। दीपक टंडन ने ही बड़े आईपीएस अफसरों के सामने खुद को पीड़ित बताकर एक झूठी कहानी गढ़ी थी। उसने आरोप लगाया था कि डीएसपी ने उसे फंसाकर करोड़ों रुपए और गाड़ियां ले ली हैं। उसने अफसरों को फर्जी व्हाट्सएप चैट दिखाए थे। इन्ही फर्जी चैट को आधार बनाकर सरकार को गुमराह किया गया और डीएसपी को सस्पेंड करवा दिया गया। अब पुलिस और प्रशासन पर इस पूरे मामले और आईपीएस नेक्सस की नए सिरे से जांच करने का भारी दबाव है।

सील तोड़ा तो होगी एफआईआर

निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिना अनुमति के सील तोड़ने पर छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। भारी जुर्माना लगाया जाएगा और बिजली पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई भी होगी। दीपक टंडन के खिलाफ पूरे प्रदेश में धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के 21 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अब आईपीएस अफसरों से उसकी साठगांठ बेनकाब होने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। ॥

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला