CG NEWS: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला अस्पताल में देर रात नर्सों से छेड़छाड़, CCTV कैमरे बंद, पुलिस सहायता बेअसर

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला अस्पताल में देर रात नर्सों से छेड़छाड़, CCTV कैमरे बंद, पुलिस सहायता बेअसर

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला अस्पताल में देर रात नर्सों से छेड़छाड़, CCTV कैमरे बंद, पुलिस सहायता बेअसर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला अस्पताल में छेड़छाड़ और आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी से कर्मचारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। हाल ही में एक युवक ने नर्स से जबरदस्ती छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसे स्टाफ ने समय रहते बचा लिया। स्टाफ ने अस्पताल प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है।

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला अस्पताल में छेड़छाड़ और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी से कर्मचारियों में आक्रोश और भय का माहौल है. दो दिन पहले अस्पताल में एक युवक ने रात के वक्त नर्स से जबरदस्ती छेड़छाड़ करने की कोशिश की. गनीमत रही कि बाकी स्टाफ ने समय रहते मदद की, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. इस घटना के बाद स्टाफ नर्सों और अन्य कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन पर सुरक्षा को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है. नर्सों का कहना है कि मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंधन की है, लेकिन यहां हालात भगवान भरोसे हैं.

CCTV बंद, पुलिस सहायता बेअसर
अस्पताल में कई सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं. वहीं, अस्पताल परिसर में खोला गया पुलिस सहायता केंद्र भी नाम मात्र का साबित हो रहा है. पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन इससे कर्मचारियों की चिंता दूर नहीं हुई.

सख्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग
अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि आए दिन मरीजों के परिजन और अन्य लोग दुर्व्यवहार करते हैं. ऐसी घटनाओं ने अस्पताल में काम कर रहे कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान कर दिया है. सभी ने मांग की है कि अस्पताल में 24 घंटे सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए और कड़े नियम बनाए जाएं, ताकि कर्मचारी सुरक्षित माहौल में मरीजों की सेवा कर सकें.

Read More पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

मुंहासे बार-बार हो रहे हैं? रोज की ये 5 आदतें बन सकती हैं वजह, आज ही सुधारें मुंहासे बार-बार हो रहे हैं? रोज की ये 5 आदतें बन सकती हैं वजह, आज ही सुधारें
विवाहित बेटे को नौकरी, बेटी को नहीं; हाईकोर्ट ने पलटा सिंगल बेंच का फैसला, कहा- 90 दिन में नियुक्ति दें
आबकारी के बड़े बाबू का शराब मांगने वाला वीडियो वायरल,दुकान बंद होने के बाद कर्मचारियों को धमकाने का आरोप
स्पेशल एजुकेटर भर्ती: 100 पदों का विज्ञापन, 62 को नौकरी, बाकी बचे 38 पदों को अफसरों ने 10 महीने में ही कर दिया 'गायब
Found Money Astrology: रास्ते में पड़े पैसे मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या करना माना जाता है सही
शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल