नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक

नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति आयोग के अधिकार क्षेत्र को लेकर एक अहम फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि आयोग सेवा संबंधी मामलों में न्यायिक फैसला सुनाने वाली संस्था नहीं है। राज्य अनुसूचित जाति आयोग केवल सिफारिश और सलाह दे सकता है, लेकिन किसी कर्मचारी के सेवा अधिकार तय करने या विभाग पर बाध्यकारी आदेश थोपने का अधिकार आयोग के पास नहीं है। जस्टिस ए के प्रसाद की सिंगल बेंच ने नागरिक आपूर्ति निगम की याचिका स्वीकार करते हुए आयोग की ओर से 12 अगस्त 2021 को कर्मचारी प्रमोद कुमार जांगड़े को सेवा संबंधी लाभ देने के लिए जारी सिफारिश को रद्द कर दिया।

मामले में नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वी आर तिवारी और अतुल कुमार केशरवानी ने पैरवी की। निगम ने हाईकोर्ट में तर्क दिया कि अनुसूचित जाति आयोग ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कर्मचारी को सेवा लाभ देने की सिफारिश की है। निगम के मुताबिक आयोग का यह कदम महज सलाह देने तक सीमित नहीं था, बल्कि न्यायिक निर्णय की तरह अधिकार तय करने का प्रयास था।

आयोग की सिफारिश केवल सलाहकारी

Read More छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, EOW/ACB केस में मिली राहत

कर्मचारी प्रमोद कुमार जांगड़े की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज परांजपे ने पक्ष रखते हुए कहा कि आयोग की सिफारिश केवल सलाहकारी प्रकृति की थी। उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि कर्मचारी की बहाली का आदेश पहले ही हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच से पारित हो चुका है और सुप्रीम कोर्ट भी इसकी पुष्टि कर चुका है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले मुंबई पोर्ट अथॉरिटी बनाम राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (2026) का भी हवाला दिया। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जाति आयोग की भूमिका मुख्य रूप से सलाहकारी और सिफारिशी है। आयोग को सेवा मामलों में न्यायनिर्णयन करने अथवा बाध्यकारी आदेश जारी करने की शक्ति प्राप्त नहीं है।

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

हाईकोर्ट: आयोग ने लांघी अपनी सीमा

जस्टिस ए के प्रसाद की सिंगल बेंच ने पाया कि मौजूदा मामले में आयोग ने कर्मचारी को सेवा लाभ देने की सिफारिश करते हुए अपनी निर्धारित वैधानिक सीमा से आगे कदम बढ़ाया। अदालत ने माना कि आयोग के पास इस तरह से कर्मचारी के सेवा अधिकार तय करने का क्षेत्राधिकार नहीं था। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने 12 अगस्त 2021 की विवादित सिफारिश को रद्द कर दिया।

सिफारिश रद्द का असर विभागीय कार्रवाई पर नहीं

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया कि आयोग की सिफारिश रद्द होने के बाद कर्मचारी उस आदेश के आधार पर किसी अलग सेवा लाभ का दावा नहीं कर सकेगा। हालांकि, अदालत ने यह भी साफ किया कि इस आदेश का कर्मचारी के खिलाफ नियमों के तहत की जाने वाली किसी विभागीय कार्रवाई या कानूनी प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सक्षम प्राधिकारी कानून और नियमों के अनुसार स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होंगे। इस फैसले से हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण कानूनी सीमा रेखा खींच दी है कि सिफारिश करने वाले आयोग और न्यायिक निर्णय देने वाली संस्था की शक्तियां अलग-अलग हैं। आयोग की सिफारिश को अदालत का बाध्यकारी आदेश नहीं माना जा सकता।

Tags:

Latest News

नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक
Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन
CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार
छात्रों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों के चक्कर खत्म, अब 60 दिन में मिलेगा हर जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज
Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना
Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार
सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई
खेत में फसल की आड़ में उगा रहा था गांजा! पटवारी की सूचना पर पुलिस की दबिश, 112 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार
सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज
अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल
बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में
Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ