शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: भिलाई की CA फर्म पर EOW-ACB की रेड, व्हाट्सएप चैट से खुलेंगे अफसरों के नाम!

शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: भिलाई की CA फर्म पर EOW-ACB की रेड, व्हाट्सएप चैट से खुलेंगे अफसरों के नाम!

भिलाई.छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच की आंच अब चार्टर्ड अकाउंटेंट तक पहुंच गई है। जांच की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में शनिवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की संयुक्त टीम ने नेहरू नगर पूर्व स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म पीएसपीसी एंड एसोसिएट्स के दफ्तर में छापा मारा। टीम ने मौके से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं, ताकि घोटाले में इस फर्म की भूमिका की बारीकी से पड़ताल की जा सके।

कार्रवाई में शामिल अधिकारियों के मुताबिक, शराब दुकानों के टेंडर से संबंधित कागजात और मोबाइल के वाट्सएप चैट रिकवर किए गए हैं। इन सबूतों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सीए फर्म को किस अधिकारी से निर्देश मिल रहे थे और फर्म ने किसके इशारे पर क्या-क्या काम किया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस फर्म को फाइनेंशियल ऑडिट का काम भी एपी त्रिपाठी के माध्यम से ही सौंपा गया था।

ऑडिट रोककर सिंडिकेट ने छिपाई गड़बड़ियां

Read More अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी

जांच एजेंसी के अनुसार, सीएसएमसीएल ने शराब दुकानों की ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने वाली पांच अलग-अलग फर्मों की रिपोर्ट को एक जगह संकलित करने का जिम्मा पीएसपीसी एंड एसोसिएट्स को दिया था। आरोप है कि शराब घोटाले का संचालन करने वाले सिंडिकेट ने इस फर्म को कई दुकानों का ऑडिट करने से जानबूझकर रोक दिया। इसके पीछे की मुख्य मंशा यह थी कि अवैध शराब की बिक्री और वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा न हो सके। ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने फर्म के पार्टनर अजय सोमानी और प्रदीप पाल के भिलाई स्थित कार्यालय से जो कागजात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने कब्जे में लिए हैं, उनकी जांच के आधार पर ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Read More जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

लॉकडाउन में 8400 पेटी शराब का अवैध खेल

दस्तावेजों की जांच में यह भी सामने आया है कि कोरोना लॉकडाउन के समय, यानी मार्च-अप्रैल 2020 में एक बड़ा खेल किया गया था। उस दौरान एमबी डिस्टलरीज से करीब 8400 पेटी शराब का अवैध परिवहन और विक्रय किया गया। सिंडिकेट ने ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमसी-2593 के जरिए इस शराब को चोरी-छिपे विभिन्न होटलों और बार तक पहुंचाया।

इसके साथ ही, जानबूझकर निम्न गुणवत्ता की शराब तैयार करने और बाद में उसे पीने योग्य नहीं बताकर कागजों में नष्ट किए जाने के भी आरोप हैं, ताकि घोटाले पर पर्दा डाला जा सके। अवैध शराब परिवहन पर शिकंजा कसते हुए ईओडब्ल्यू-एसीबी ने इस मामले में इस्तेमाल किए गए एक और ट्रक को भी जब्त कर लिया है। जप्ती और पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद
डीन से प्राध्यापक-सह-संचालक पद पर हुआ तबादला, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से मांगा जवाब
Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri की चमकी किस्मत! ‘Farrey’ के बाद हाथ लगी Zombie फिल्म ‘College Fest’, Ashish Chanchlani भी आएंगे नजर
10वीं पास से Graduate तक खुला नौकरी का रास्ता! मुंगेली Job Fair में 140 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
अचानक सामने आए 4 भालू और मच गई चीख-पुकार! एक युवक ने दौड़कर बचाई जान, दूसरा घायल