शुभ लाभ एप्लीकेशन का खुलासा,IPL क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 03 सटोरिये गिरफ्तार...

शुभ लाभ एप्लीकेशन का खुलासा,IPL क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 03 सटोरिये गिरफ्तार...

RAIPUR/ पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों  को आदेशित किया गया है।क्राईम ब्रांच की गठित टीम द्वारा  क्रिकेट का सट्टा लिखते हुये 3 सटोरियों को रंगे हाथ पकडा गया है।  
 
   थाना प्रभारी  अपराध  शैलेष मिश्रा ने बताया कि दिनॉक 9-4-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि  कटंगी-पाटन बाईपास पर कटंगी जाने वाली ंिलंक रोड से लगे हुकुमचंद पटेल के निवास स्थान पर 3 युवक कमरे के अंदर मोबाईल  एवं लैपटाप पर मैच का स्कोर एवं शुभ लाभ एप्लीकेशन पर ग्राहकों का हिसाब किताब रखकर यूपीआई एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण के जरिये अवैध लाभ अर्जित कर रहे है। सचूना पर कटंगी जाने वाली ंिलंक रोड से लगे हुकुमचंद पटेल के निवास स्थान पर दबिश देते हुये हुकुमचद को सूचना से अवगत कराते हुये हुकुमचंद के घर के बाजू स्थित कमरे के उपर वाले कमरे में देखा तो 3 युवक मोबाईल फोन पर बात करते हुये आईपीएल क्रिकेट में गुजरात- राजस्थान के बीच चल रहे मैच में टीम की हार जीत पर दांव लगाकर शुभलाभ एप्लीकेशन पर हिसाब लिख रहे थे 
 
पूछताछ पर तीनो ने अपने नाम निखिल उर्फ निक्की जैन उम्र 29 वर्ष  एवं राकेश जैन उम्र 56 वर्ष दोनों निवासी तिलक भूमि तलैया बड़ा फुहारा कोतवाली, तथा आनंद जैन उम्र 49 वर्ष निवासी सराफा दरहाई कोतवाली बताते हुये ऑन लाईन सटटा खिलवाना स्वीकार किया, आरोपियों के कब्जे से लैपटाप जिस पर शुभ लाभ सट्टा एप्लीकेशन चल रहा था, हिसाब किताब की कापी,  वीवो कम्पनी का 1 मोबाइल, 1 रीयल मी कम्पनी का मोबाईल, 4 कीपैड मोबाईल, 1 इंटेल कम्पनी का मोबाईल , वन प्लस कम्पनी का  1 मोबाईल , कैलकुलेटर, चार्जर, एक्सटेंशन बाक्स तथा नगद 33 हजार 500 रूपये  जप्त करते हुये मोबाईल की जांच पर राकेश जैन द्वारा मोबाईल नम्बर गलत नाम से उपयोग करना पाये जाने पर अपराध थाने में तीनों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4, 4(क)  सट्टा एक्ट तथा 66(सी) आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 
 
 
उल्लेखनीय भूमिका- सटोरियों केा पकड़ने में उप निरीक्षक चंद्रकांत झा, सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र, आरक्षक राजेश मिश्रा, त्रिलोक पारधी, राजेश मात्रे , सायबर सेल  के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक अरविंद सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
 
 

Latest News

बलौदा बाजार हनी ट्रैप कांड: सुप्रीम झटके के बाद भाजपा नेता संकेत शुक्ला का सरेंडर, अब रसूखदारों की उड़ी नींद कई सफेदपोशों के चेहरों से उठेगा नकाब! बलौदा बाजार हनी ट्रैप कांड: सुप्रीम झटके के बाद भाजपा नेता संकेत शुक्ला का सरेंडर, अब रसूखदारों की उड़ी नींद कई सफेदपोशों के चेहरों से उठेगा नकाब!
एक साथ कई बड़े फैसले: UCC पर कमेटी, महिलाओं को आधी स्टाम्प ड्यूटी, सैनिकों को छूट, साय कैबिनेट का बड़ा कदम
कोहली की चोट बनी RCB की चिंता: LSG के खिलाफ मैच से पहले प्लेइंग इलेवन पर सस्पेंस बरकरार
राघव चड्ढा से पहले छीना पद, अब सुरक्षा भी वापस, पंजाब की राजनीति में मचा घमासान
डिजिटल लव ट्रैप का खतरनाक खेल: 180 नाबालिगों को फंसाने वाला नेटवर्क उजागर, अमरावती में आरोपी अयान तनवीर के घर पर चला बुलडोजर
डॉल्फिन स्कूल पार्ट 2 बनने की राह पर नारायणा ई-टेक्नो स्कूल: बिना लोकल गारंटर राज्य से पलायन की बड़ी साजिश!
खेत से फार्महाउस तक कहर: रामानुजगंज में हाथियों का उत्पात, 3 एकड़ फसल बर्बाद, लोगों में डर का माहौल
Job Scam Exposed: डोंगरगढ़ में एकलव्य स्कूल में नियुक्ति का झांसा देकर महिला से ऐंठे लाखों, आरोपी सलाखों के पीछे
नोटिस पर नोटिस, फिर भी नहीं चुकाया टैक्स: रायपुर में 8 बड़े बकायादारों पर निगम की सख्ती, दुकानें सील
सुप्रीम कोर्ट सख्त: पवन खेड़ा की ट्रांजिट बेल पर रोक, अब असम में अग्रिम जमानत ही विकल्प
20 साल बाद बदली सत्ता की तस्वीर: सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, शपथ के साथ शुरू हुआ नया राजनीतिक अध्याय
शराब दुकान के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: छोटी सी बहस ने लिया हिंसक मोड़, डंडों और घूंसे बरसे, VIDEO वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस